मथुरा- बरसाना राधारानी मंदिर में निकास द्वार पर भिड़े श्रद्धालु और गार्ड

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 09 फरवरी 2025

बरसाना स्थित श्री राधारानी मंदिर में रविवार सुबह उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब कुछ श्रद्धालुओं और सुरक्षा कर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। मामला श्रृंगार आरती के दौरान का बताया जा रहा है।

मंदिर रिसीवर आशीष कृष्ण शर्मा के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे आरती के समय कुछ श्रद्धालु मुख्य द्वार बंद होने के कारण निकास द्वार से अंदर जाने पर अड़ गए। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें नियमों का पालन करने के लिए कहा, लेकिन इसी बीच बातचीत का तरीका आपत्तिजनक हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, निकास द्वार पर तैनात गार्डों के व्यवहार से श्रद्धालु नाराज हो गए और वहां हंगामा शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ती देख बाद में निकास द्वार खोल दिया गया और मंदिर खुलने के बाद श्रद्धालुओं को उसी रास्ते से प्रवेश कराया गया।

यह भी देखें- यमुना एक्सप्रेसवे पर भयावह हादसा

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर