यमफांस से मुक्ति को भाई-बहनों ने लगाई डुबकी, यम द्वितीया पर इस बार कम संख्या में आए श्रद्धालु

Subscribe






Share




  • States News

योगेश खत्री 

रॉकी गुप्ता 

टीटीआई न्यूज़

मथुरा 16 नवंबर 2020

देशभर के साथ मथुरा में भी आज भैया दूज का त्यौहार मनाया जा रहा है। मथुरा में इस पर्व का इसलिए भी विशेष महत्व है क्योंकि यहां पर इस पर्व को यम द्वितीया के रूप में मनाया जाता है। यहां पर यम द्वितीया के अवसर पर यमुना में स्नान करने वाले भाई-बहनों को यहां से मुक्ति मिलती है। 

ऐसी मान्यता है कि एक बार यमराज अपनी बहन यमुना के यहां आए थे, तब उन्होंने यहां पर अपनी बहन के यहां प्रसाद ग्रहण किया था और भोजन आदि करने के बाद उन्होंने अपनी बहन यमुना से कहा था कि वह कोई उनसे कोई वर मांगे, तब मां यमुना ने अपने भाई धर्मराज से यह वर मांगा था कि आज के दिन जो भी भाई-बहन एक दूसरे का हाथ पकड़कर उनके जल में डुबकी लगाएं उन्हें आप न सताएं। इस प्रकार यह पर्व यम फांस से मुक्ति का पर्व माना जाता है और इस पर्व पर हर वर्ष देश के विभिन्न भागों से भाई-बहन यम फांस से मुक्ति की कामना लिए यमुना स्नान करने के लिए यह आते हैं। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण काल के चलते श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम रही है। फिर भी श्रद्धालु आए हैं और उन्होंने यमुना जी में स्नान कर दान पुण्य किया है। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर मंगल टीका किया है, उनके दीर्घायु होने की कामना की है। वहीं भाइयों ने अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराया है और उन्हें अपनी ओर से उपहार और दक्षिणा आदि भेंट की है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर