ब्रज में बसन्त फाग उत्सव की धूम, बरसाना लाडली जी मन्दिर आधुनिक लाइटों में सराबोर नजर आया

Subscribe






Share




  • States News

बसन्त पंचमी को ब्रज की होली का गाड़ा गया डाढा।

बसंत पंचमी पर झंडा पूजन से ब्रज में होली महोत्सव प्रारम्भ।

बसंती वस्त्र में गिरिराज प्रभु ने दिए भक्तो को दर्शन।

ब्रज में चालीस दिन तक मनाया जाएगा होली महोत्सव।

बसंती रंग में सराबोर नजर आए श्रद्धालु। 

गोवर्धन में श्रद्धालुओं ने उड़ाया बसंती गुलाल और ब्रज के रसीयाओ पर जमकर थिरकते नजर आए।

ऐ कान्हा तू छुपके आना

ना रँग दे कोई और तुझे;

रँग गुलाल लिए इन्तजार है तेरा

एक तू ही तो है पसन्द मुझे हूँ।

ऋषभ कौशिक

टीटीआई न्यूज़

मथुरा 17 फरवरी 2021

वसंत पंचमी पर मंगलवार को होली का डांढ़ा गढ़ने के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के ब्रज में 40 दिवसीय होली महोत्सव की शुरुआत हो जाती है विश्वप्रसिद्ध लठामार होली का डांढ़ा झंडा पूजन के साथ गढ़ेगा।

इस अवसर पर बरसाना स्थित लाडलीजी के महल (राधारानी मंदिर) को वसंती रंग में रंगा गया और  वृंदावन, बरसाना, गोकुल, गोवर्धन इत्यादि जगहों पर मंदिर में ठाकुरजी भक्तों संग होली खेले।

आस्था के इस दिव्य रंग में सराबोर होने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से हजारों भक्त ठाकुरजी के दर्शन करने मथुरा-वृंदावन पहुँचे उसी तरह गोवर्धन में भी परिक्रमा मार्ग स्थित इंदौर से आये भक्तो ने गिरिराज जी साथ खेली होली जिसमे भक्त कृतिका ने बताया कि हम बहुत भाग्यशाली है जो हमे ठाकुर जी के साथ होली खेलने का अवसर प्रदान हुआ। हमारे देश के ब्रज क्षेत्र में मथुरा, वृंदावन, बरसाना और नंदगांव आते हैं। होली की सबसे ज्यादा मस्ती यहीं देखने को मिलती है।

यहां होली असली तरीके से मनाई जाती है, मतलब पुराने और लुभावने अंदाज में ब्रज में होली की मौज-मस्ती करीब एक महीने तक चलती है। यहां पर बरसाना में खेली जाने वाली लठ मार होली देश भर में काफी लोकप्रिय है और हर साल हजारों सैलानी इस होली में शामिल होने के लिए यहां आते हैं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर