भगवान परशुराम शोभा यात्रा का क्षत्रिय महासभा ने किया स्वागत

Subscribe






Share




  • National News

वृंदावन में भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिस का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ स्वागत किया गया। इसी क्रम में वृंदावन क्षत्रिय महासभा द्वारा मोहल्ला दुसायत में समस्त पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं के साथ शोभायात्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ भगवान श्री परशुराम जी की आरती उतारी गई।
स्वागत कार्यक्रम में वृंदावन क्षत्रिय महासभा जितेंद्र सिंह राणा ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्री परशुराम जी केवल ब्राह्मण समाज ही नहीं बल्कि संपूर्ण सनातन समाज के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अन्याय और अधर्म के विरुद्ध संघर्ष कर समाज को धर्म और सत्य का मार्ग दिखाया। आज युवाओं को उनके त्याग, तपस्या और साहस से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, संस्कार और धर्म के प्रति आस्था को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर वृंदावन क्षत्रिय महासभा के बीरेंद्र सिंह सिसोदिया ने भगवान श्री परशुराम जी का धर्म, शौर्य, न्याय एवं सनातन संस्कृति के प्रतीक के रूप में स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को समाज हित में बताया।
इस अवसर पर वृंदावन क्षत्रिय महासभा के ठाकुर कालीचरण सिंह, ठाकुर सोहन सिंह सिसोदिया, ठाकुर भाव सिंह सिसोदिया, ज्ञानी ठाकुर, ठाकुर विजय सिंह दूध वाले, ठाकुर श्याम सिंह सिसौदिया, ठाकुर आदित्य जादौन, राजू ठाकुर, मनीष ठाकुर, ठाकुर जतिन सिसोदिया, ठाकुर पंकज मोरवाल आदि उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर