ब्रज 84 कोस परिक्रमा की व्यवस्थाएं सुनिश्चित

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशों के क्रम में श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों एवं परिक्रमार्थियों की सुविधाओं हेतु ब्रज 84 कोस परिक्रमा के विभिन्न स्थलों पर पेयजल, शेड, लाइटिंग, शौचालय, जन-सुविधा, भोजन/ भंडारा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। सभी क्षेत्रों के उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी आदि द्वारा निरंतर भ्रमण करते हुए समुचित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया गया। नगर निगम, ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका आदि द्वारा क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई। नियमित दूरी पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तैनाती की गई। पुलिस विभाग द्वारा निरंतन गश्त करते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस-प्रशासन कटिबद्ध है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर