एक हजार ट्रैक्टरों के साथ लखनऊ कूच करेंगे किसान

Subscribe






Share




  • National News

इथेनॉल प्लांट रद्द कर चीनी मिल नहीं लगी तो 15 अक्टूबर को एक हजार ट्रैक्टरों के साथ लखनऊ कूच करेंगे किसान ललित कर्मयोगी।

​20 हजार किसान और 5 हजार मातृशक्ति आंदोलन में होंगी शामिल: ललित कर्मयोगी।

​20 एकड़ लीज जमीन पर इथेनॉल प्लांट की मंजूरी का पूर्व सैनिकों ने किया भंडाफोड़।

​
छाता ​चीनी मिल की जगह इथेनॉल प्लांट लगाए जाने की सरकारी योजना के विरोध में किसानों और पूर्व सैनिकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा  है। धरने की भावी रणनीति का खुलासा करते हुए भूतपूर्व सैनिक परिषद के  ललित कर्मयोगी ने कड़े तेवर दिखाए हैं।
​ललित कर्मयोगी ने बताया कि परिषद के पास कुछ अहम दस्तावेज उपलब्ध हुए हैं, जिनसे साफ होता है कि चीनी मिल की करीब 20 एकड़ जमीन लीज पर देकर वहां एथेनॉल प्लांट लगाने की मंजूरी सरकार द्वारा दे दी गई है और अब सिर्फ इसका टेंडर होना बाकी है। उन्होंने कहा कि किसानों की मूल मांग चीनी मिल की थी, जिसे दरकिनार कर इथेनॉल प्लांट थोपा जा रहा है।
ललित ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही इथेनॉल प्लांट के फैसले को रद्द कर वहां चीनी मिल लगाने का निर्णय नहीं लिया, तो क्षेत्र के किसान और पूर्व सैनिक उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस रणनीति के तहत 15 अक्टूबर को 1000 ट्रैक्टरों के साथ करीब 20,000 हजार किसान लखनऊ कूच करेंगे। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में 5,000 मातृशक्ति (महिलाएं) भी कंधे से कंधा मिलाकर भाग लेंगी।
ललित कर्मयोगी ने कहा कि किसान पर अपार संसाधन उपलब्ध हैं, इसके बावजूद किसानों के हितों से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि किसान और पूर्व सैनिक बड़ी-बड़ी लड़ाइयां जीतने का जज्बा रखते हैं। यदि उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो इस बार का लखनऊ कूच ऐतिहासिक होगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर