मथुरा- बुजुर्ग को घसीटती ले गई तेज रफ्तार बोलेरो, हाईवे पर दर्दनाक मौत

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 05 फरवरी 2026

मथुरा के थाना राया क्षेत्र में मथुरा-बरेली हाईवे पर भीमा नगला गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार 64 वर्षीय लालाराम को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो लालाराम को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद नाती सुरक्षित बच गया।

लालाराम अपने नाती के साथ श्रीजी वाटिका में आयोजित एक शादी समारोह से बाइक पर घर लौट रहे थे। मृतक के भतीजे के अनुसार, परिवार के अन्य सदस्य भी दो अलग-अलग बाइकों पर आगे-पीछे चल रहे थे। हादसे के बाद लोगों ने बोलेरो को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन समेत फरार हो गया।

सूचना मिलने पर राया पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार चालक की पहचान व गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम है और ग्रामीणों ने आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर