अमर नाथ विद्या आश्रम के मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत

Subscribe






Share




  • National News

देखना है गर हमारी उड़ान को, तो जाकर ऊंचा करो आसमान को
अमर नाथ विद्या आश्रम के मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत
शैक्षणिक उपलब्धियों के लिये ‘‘पं. आनन्द मोहन वाजपेयी प्रतिभा प्रेरणा पुरस्कार’’ से सम्मानित हुए मेधावी विद्यार्थी
विद्यार्थी सफलता के लिये अनुशासन का महत्व समझे - अनुराधा सिंह
मथुरा (राजू चौहान)। जनपद की प्रमुख शिक्षण संस्था अमर नाथ विद्या आश्रम सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में वार्षिक परीक्षाओं में सर्वोत्तम अंक लाकर विद्या आश्रम व जनपद को गौरवान्वित करने वाले सैकड़ों मेधावी व प्रतिभावान विद्यार्थियों को नवीन कीर्तिमान स्थापित करने के लिये पं. आनन्द मोहन वाजपेयी प्रतिभा प्रेरणा पुरस्कार’’ से पुरस्कृत किया गया। सी.बी.एस.ई. के टॉपर्स इशिका अग्रवाल, सार्थक गोला, अक्षय वर्मा को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डा. आदित्य कुमार वाजपेयी, प्रधानाचार्य डा. अरूण वाजपेयी, विद्यालय की पूर्व छात्रा तथा कमर्शियल टैक्स में सहायक आयुक्त अनुराधा सिंह, दिल्ली हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मोहित यादव ने सम्मानित अतिथियों के रूप में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया । कमर्शियल टैक्स में सहायक आयुक्त नियुक्त होने पर विद्यालय की पूर्व छात्रा अनुराधा सिंह को विद्यालय प्रबन्धतंत्र द्वारा ‘‘नारी रत्न सम्मान’’ से सम्मानित किया गया । 
मुख्य अतिथि अनुराधा सिंह ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि अगर जीवन में सफल होना है तो अनुशासित रह कर अच्छी आदतों को अपनायें तथा पुस्तकों को अपना मित्र बनायें । उन्होंने विद्यालय में अपनी यादों को साझा करते हुये कहा कि उन्होंने विद्यालय से जो संस्कार और अनुशासन सीखा है वह आज तक उनके काम आ रहा है । उन्होंने पुरस्कृत होने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी । 
अमर नाथ विद्या आश्रम के प्रधानाचार्य डा. अरूण कुमार वाजपेयी ने पुरस्कृत होने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनायें देते हुये बताया कि प्रदेश में अग्रिणी अमरनाथ विद्या आश्रम का परीक्षाफल हमेशा से ही उच्च परम्पराओं का प्रतीक रहा है । विद्या आश्रम के विद्यार्थी न केवल पढ़ाई में बल्कि खेल-कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य क्रियाकलापों में सदैव आगे रहे हैं बल्कि अपने शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन से विद्यालय व ब्रज क्षेत्र को गौरवान्वित कर रहे हैं । 
उन्होंने विद्यार्थियों को विद्यालय के संस्थापक पं. श्रद्धेय आनन्द मोहन वाजपेयी जी का जीवन परिचय संक्षिप्त में बताते हुये कहा कि उन्होंने हमेशा ही कठिन परिश्रम के द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये कार्य किया । उन्हीं की प्रेरणा से विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने उच्चतम अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है । कार्यक्रम में पं. आनन्द मोहन वाजपेयी प्रतिभा प्रेरणा पुरस्कार समारोह में अविराज, देवसी, प्रज्ञान, शिवन्या, फरहान, लव्यम, ईशा, चार्विक, रौनक, अविका, जोधा, काव्यांश, अनीश, गौरव, शिवानी, कृष्णा, कौशल, ईशिका, भावुक, शगुन, अलीशा, प्रेम, नैतिक, चेतन,नन्दनी, प्रगति, सौरभ, सिद्धार्थ, मयंक, जागृति, अल्फिया, कीर्ति, अनुष्का, युग, भव्य, आयुष, जिगर, सत्यम, सात्विक सहित सैकड़ों विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाओं में अधिकतम अंक प्रतिशत प्राप्त किये तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, एन.सी.सी. एवं अधिकतम उपस्थिति दर्ज कर अपनी कक्षा के सभी वर्गों में उच्चतम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका डा. मधुबाला शर्मा ने किया । 
पूर्व में पुरस्कार वितरण समरोह का शुभारम्भ श्रीमां श्रीअरविन्द तथा पं. आनन्द मोहन वाजपेयी जी के छायाचित्रों के समक्ष पुष्पांजलि के साथ हुआ । इस अवसर पर विद्यार्थियों को आशीर्वाद देने के लिये विद्यालय के कोर्डिनेटर शुभम वाजपेयी, प्रशासनिक अधिकारी सुयश वाजपेयी, के.के. दीक्षित, सुनील तिवारी, अनुराग शर्मा, असलम खान, विजय शर्मा, रिचा अग्रवाल, जयलक्ष्मी सारस्वत सहित सभी शिक्षक प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर