विविध मनोरथों, उत्सवों के साथ मनाया जाएगा पुरुषोत्तम माह

Subscribe






Share




  • Darshan

ठाकुर जी के विविध मनोरथों, उत्सवों के मध्य प्राचीन श्री दीर्घ विष्णु मंदिर में मनाया जाएगा, पुरूषोत्तम माह (अधिक मास)
उत्तर भारत के प्रमुख, मथुरा पुरी बृजमंडल तीर्थ क्षेत्र के प्राचीन श्री दीर्घ विष्णु मंदिर में पौराणिक और ज्योतिषीय परम्परा के अनुसार वैदिक सनातन धर्म के अनुरूप मनाएं जाने वाला पुरषोत्तम माह (अधिक मास) प्रतिदिन होने वाले विविध मनोरथों, उत्सवों के साथ महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं सेवायत महंत कान्तानाथ चतुर्वेदी के अनुसार ज्योतिषीय गणना के अनुरूप प्रति तीन वर्ष में अधिक मास के रूप में रखे गए माह को वैदिक सनातन संस्कृति में पुरूषोत्तम माह कहा गया है, वैदिक और पौराणिक मान्यताओं में यह सम्पूर्ण माह भगवान श्री दीर्घ विष्णु एवं पद्मालयी महालक्ष्मी के निमित्त है।
पुरूषोत्तम माह में श्री दीर्घ विष्णु भगवान एवं पद्मालयी महालक्ष्मी जी का पूजन, अर्चन, परिक्रमा, ठाकुर जी के समक्ष दीपदान, पुष्प अर्पण, संकीर्तन,कथा , सत्संग आदि पुण्य प्रदान करने वाला है।
पुरुषोत्तम माह में किए गए धर्म-कर्म का क्षय नहीं होता है।
मथुरा पुरी बृजमंडल तीर्थ क्षेत्र में वैष्णव परम्परा के अनुसार  इस महोत्सव में,सम्पूर्ण वर्ष भर में होने वाले पर्वों त्यौहारों को प्रतिदिन तिथि के अनुसार मनाने की परम्परा है,उसी मान्यता, परम्परा के अनुरूप आगामी ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा 17 मई 2026 रविवार से लेकर आगामी ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या 15 जून 2026 सोमवार तक मंदिर प्रांगण में विविध मनोरथों, उत्सवों के साथ पुरूषोत्तम माह महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान के प्रवक्ता रामदास चतुर्वेदी शास्त्री के अनुसार नवसम्वत्सर, रथयात्रा, हरियाली तीज,गणेश उत्सव,बसंत पंचमी, यमुना छट्ट,गंगा सप्तमी, श्री कृष्ण जन्माष्टमी, रामनवमी,विजया दशमी, एकादशी पर्व,वामन द्वादशी, महाशिवरात्रि, श्री दीर्ध विष्णु भगवान पाटोत्सव, दीपावली, अन्नकूट महोत्सव जैसे प्रमुख मनोरथों के साथ साथ,फूल बंगला,नौका विहार, जैसे मनोरथ भव्यता के साथ मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन ठाकुर जी के समक्ष होंगे।
सेवायत बालकृष्ण चतुर्वेदी, लालकृष्ण चतुर्वेदी के अनुसार उत्तर भारत का प्रमुख श्री विष्णु मंदिर होने के कारण देश देशांतर से भक्तों का आगमन रहेगा,जिसकी व्यापक तैयारियां श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान द्वारा पूर्ण रूप से कर ली गई है, सेवायत के अनुसार मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन, सहस्त्रार्चन,पाठ ,पूजन , यज्ञादि के कार्यक्रम भी रहेंगे।
श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान के अध्यक्ष सेवायत महंत कान्तानाथ चतुर्वेदी, संयोजक कन्हैयालाल अग्रवाल, मार्गदर्शक आचार्य ब्रजेंद्र नागर, प्रवक्ता रामदास चतुर्वेदी शास्त्री, उपाध्यक्ष मूलचंद गर्ग, महामंडलेश्वर स्वामी सुरेशानंद जी,श्याम सुंदर अग्रवाल सहित श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने सभी धर्मानुरागी भक्त जनों से इस महोत्सव में दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करने का सादर आग्रह किया है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर