हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर दो की मौत

Subscribe






Share




  • National News

​सुरीर (मथुरा)। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला औहावा के समीप खेत में गिरे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय किशोर और उसे बचाने पहुंचे 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे मांट विधायक राजेश चौधरी ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि लापरवाह विद्युत कर्मियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जायेगा। उन्होंने उच्च विद्युत अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की बात कही है।घटना बृहस्पतिवार सुबह की है। नगला औहावा निवासी रामकिशन बघेल का 15 वर्षीय बेटा विवेक अपने पिता के लिए खेत पर चाय लेकर जा रहा था। रास्ते में खेत में टूटे पड़े 11 हजार वोल्ट के चालू तार पर विवेक का पैर पड़ गया। करंट लगते ही विवेक की चीख निकल गई। आवाज सुनकर पास के खेत में चारा लेने आए बैकुंठपुर निवासी गुलाब (20) विवेक को बचाने दौड़े। बदकिस्मती से विवेक को खींचने के प्रयास में गुलाब का पैर भी उसी तार पर आ गया और दोनों हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गए।

इस हृदयविदारक हादसे में विवेक और गुलाब दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक विवेक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था, वहीं गुलाब भी अपने परिवार का मुख्य आर्थिक सहारा था। इस घटना से नगला औहावा और बैकुंठपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरुण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर रखरखाव न करने और जर्जर तारों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर विद्युत विभाग को सूचित कर दिया है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर