अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन मथुरा ने 100 मेधावी छात्र–छात्राओं का किया सम्मान

Subscribe






Share




  • National News

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन मथुरा ने 100 मेधावी छात्र–छात्राओं का किया सम्मान

मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, मथुरा महानगर जिला इकाई द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और उत्कृष्टता की भावना को बढ़ावा देना रहा।

समारोह के मुख्य अतिथि श्री मूलचंद गर्ग (प्रधानमंत्री, रामलीला सभा) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री जुगल किशोर अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक श्री विवेक अग्रवाल G.L.A. एवं राष्ट्रीय संयोजक संगठन श्री अजय कान्त गर्ग का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर चयनित 100 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह अन्य छात्रों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का माध्यम है। उन्होंने शिक्षा को समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार बताते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का सफल आयोजन जिलाध्यक्ष श्री धीरज गोयल, जिला महामंत्री श्री अनुराग मित्तल तथा अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं महिला समिति के सहयोग से संपन्न हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार का यह सराहनीय प्रयास शिक्षा को बढ़ावा देने एवं मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर