मथुरा- बाल कथा वाचक अभिनव अरोड़ा की चलती कार में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

Subscribe






Share




  • National News

मनीष शर्मा। मथुरा 13 जुलाई 2026

मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब प्रसिद्ध बाल कथा वाचक अभिनव अरोड़ा के परिवार की चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। समय रहते परिवार के सभी सदस्य वाहन से बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिरकर पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

घटना थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-84 के पास सोमवार रात करीब 2 बजे की है। सूचना मिलते ही थाना सुरीर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई तथा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के विकासपुरी निवासी तरुण राज अरोड़ा अपनी पत्नी ज्योति अरोड़ा, पुत्र अभिनव अरोड़ा तथा पुत्री मन्नत अरोड़ा के साथ वृंदावन से दिल्ली लौट रहे थे। वे डस्टर कार संख्या DL8CAQ0548 से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान कार से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही क्षणों में आग की लपटें निकलने लगीं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने तत्काल वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। आग बुझने के बाद परिवार के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित दिल्ली रवाना कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण वाहन में तकनीकी खराबी माना जा रहा है। घटना के चलते एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने शीघ्र ही सामान्य करा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर