उत्तर प्रदेश, मथुरा : गिरिराजधरण की शरण ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा

Subscribe






Share




  • States News

योगेश खत्री

ऋषभ कौशिक

टीटीआई न्यूज़

गोवर्धन 12 अक्टूबर 2020

गिरिराजधरण की शरण ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा 

जहां ऊर्जा मंत्री द्वारा गिरिराज महाराज की परिक्रमा की गई, वहीं ऊर्जा मंत्री गिर्राज महाराज की भक्ति से सराबोर नजर आए। 

गोवर्धन पहुंचते ही ऊर्जा मंत्री द्वारा बस स्टैंड, मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण किया गया। इसके बाद ऊर्जा मंत्री द्वारा ब्रज तीर्थ विकास परिषद एवं एमवीडीए द्वारा बनवाए जा रहे यात्री भवन का भी निरीक्षण किया गया, जिसके बाद ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा गिर्राज दानघाटी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने गिर्राज महाराज के दर्शन कर परिक्रमा का शुभारंभ किया। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा द्वारा ई-रिक्शे से गिरराज महाराज की परिक्रमा लगाई गई। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के साथ में बृज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप भी साथ रहे। मंत्री भजन मंडली के साथ परिक्रमा मार्ग में भजन गाते नज़र आए। साथ ही साथ ऊर्जा मंत्री द्वारा पूर्ण परिक्रमा मार्ग में बृज तीर्थ विकास परिषद द्वारा चलाए जा रहे निर्माण कार्यों एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। 

जतीपुरा मुखारविंद पहुंचकर उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा द्वारा गिर्राज महाराज का दुग्ध अभिषेक कर गिरिराज पूजा की गई, जिसके बाद ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा परिक्रमा करते हुए गिरिराज परिक्रमा स्थित वन विभाग ऑफिस पहुंचे, जहां उनके द्वारा गिरिराज पर्वत पर वन विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया, वही पत्रकारों से वार्ता करते हुए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा द्वारा बताया गया कि दो दिवसीय दौरे पर वह मथुरा आए हैं। मथुरा-वृंदावन की परिक्रमा का निरीक्षण किया, जिसके बाद वह गोवर्धन पहुंचे हैं। यहां उन्होंने सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो के बारे में बताया।     

सरकार के नदियों की निर्मलता के संकल्प की दिशा में मथुरा-वृन्दावन आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2021 के मध्य तक नालों की टैपिंग का कार्य पूरा हो जाएगा, इसके बाद मथुरा से वृन्दावन तक रिवर फ्रंट की महत्वाकांक्षी परियोजना पर कार्य शुरू होने की राह आसान हो जाएगी। 

ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री पं. श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि नालों की टैपिंग, ट्रीटमेंट प्लांट, मोक्ष धाम और घाटों की स्वच्छता के जरिये यमुना को शुद्ध कर आचमन के योग्य बनाने का संकल्प पूरा होगा। ऊर्जा मंत्री ने मथुरा में चल रहे विकास कार्यों और कानून व्यवस्था का निरीक्षण किया और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। रविवार को वृन्दावन परिक्रमा मार्ग और प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में धरोहरों के संरक्षण व संवर्द्धन के साथ ही पर्यावरण की अनुकूलता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

वृन्दावन में पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग को तीर्थ यात्रियों के अनुकूल बनाने हेतु नंगे पैर परिक्रमा के लिए कच्चे मार्ग का निर्माण, परिक्रमा मार्ग का सुदृढ़ीकरण और उच्चीकरण, विश्राम करने के लिए बेंच, जलभराव न होने के इंतजाम किये जा रहे हैं। ऊर्जा मंत्री ने रविवार को इन कार्यों का संबंधित अधिकारियों के साथ ई रिक्शा से भ्रमण कर आवश्यक निर्देश दिये व श्रद्धालुओं से चर्चा भी की।

ऊर्जा मंत्री ने घाटों की स्वच्छता व सुंदरीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। यमुना में केसी घाट से मोक्ष धाम तक नौका विहार के दौरान अधिकारियों से रिवर फ्रंट निर्माण के प्रयासों की प्रगति भी जानी। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नदियों की निर्मलता के संकल्प की दिशा में यमुना में गिरने वाले 35 गंदे नालों को बंद किया जा रहा है। इसमें 20 नाले बंद किये जा चुके हैं। बाकी कार्य वर्ष 2021 के मध्य तक पूरा हो जाएगा। मसानी ट्रीटमेंट प्लांट ट्रांस यमुना की क्षमता बढ़ाई जा रही है। यमुना में गिरने वाले गंदे नालों को बंद करने के बाद पर्यावरण अनुकूलता को आधार बनाकर ग्रीन कवर बढ़ाया जाएगा और मनोरम रिवर फ्रंट तैयार होगा। 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर