उ.प्र.शासन द्वारा रामदास चतुर्वेदी एवं मनोज कुमार सक्सेना को जिला पर्यावरण समिति में नामित किए जाने पर पर्यावरण संगोष्ठी में किया गया सम्मानित

Subscribe






Share




  • States News

रामदास चतुर्वेदी। मथुरा 11 सितंबर 2025

वर्तमान परिदृश्य में ब्रजमंडल चौरासी कोस तीर्थ क्षेत्र में,तेजी से बदलते पर्यावरण संतुलन विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन , वृन्दावन गोवर्धन मार्ग स्थित श्री चित्रगुप्त पीठ पर किया गया, जिसमें वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन और वर्तमान स्थिति पर व्यापक चर्चा वार्ता करते हुए,गांव गांव, गली गली,घर घर पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन के लिए जन जागरण करने का संकल्प लिया।

संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नव नियुक्त समाज सेवी मनोज कुमार सक्सेना एवं ब्रज पर्यावरण संरक्षण परिषद मथुरा के महामंत्री, निवर्तमान पार्षद रामदास चतुर्वेदी को जिला पर्यावरण समिति का सदस्य नियुक्त किए जाने पर श्री चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी डॉ सच्चिदानंद जी के नेतृत्व में श्री चित्रगुप्त पीठ पर स्वागत व सम्मान समारोह किया गया। श्री चित्रगुप्त पीठ के प्रमुख महामंडलेश्वर श्री सुरेशानंद जी एवं दीर्घ विष्णु मंदिर के महंत एवं ब्रज पर्यावरण संरक्षण परिषद मथुरा के अध्यक्ष श्री कांता नाथ चतुर्वेदी जी ने आशीर्वाद दिया व अंग वस्त्र एवं चित्रपट भेंट कर सम्मानित किया।
मनोज कुमार सक्सेना पूर्व से ही अनेक सामाजिक संगठनों, सेवा, धार्मिक अनुष्ठानों व विभिन्न प्रकल्पों में सक्रिय सकारात्मक भूमिका में रहे हैं । रामदास चतुर्वेदी नगर निगम मथुरा वृंदावन से निवर्तमान पार्षद एवं  ब्रज पर्यावरण संरक्षण परिषद मथुरा के महामंत्री है। जो कि लगभग 22 वर्ष से विभिन्न प्रकार से  पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यरत है। एक उर्जावान पार्षद के रूप में नगर निगम की समस्याओं का निराकरण, समाधान व जन सुविधाओं को करने में सेवा करते रहे हैं। दोनों को जिला पर्यावरण समिति का सदस्य नियुक्त किया है। नवनियुक्त सदस्य श्री मनोज कुमार सक्सेना ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ब्रज से वृक्षों को जैसे करील वन,जर बेरिया,फर्राश,ऊर्रु कदम, आदि वृक्षों का संरक्षण कराने का प्रयास करेंगे। झाड़ियां को लगवाने से पक्षियों को संरक्षण मिलता है। वह उसमें अपना निवास बनाते हैं साथ ही साथ तालाबों के किनारे अत्यधिक मात्रा में व ग्राम समाज की रिक्त पड़ी भूमियों पर वृक्षारोपण भी कराया जाएगा। उनका संरक्षण ग्राम प्रधान व ग्राम सभा को सोपे जाने का प्रयास शासन के माध्यम से कराएंगे। जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से शासन तक अपनी ब्रज की समस्याओं, पर्यावरण प्रदूषण से संबंधित का काम भी किया जाएगा। रामदास चतुर्वेदी  ने कहा कि यह ब्रज मंडल चौरासी कोसी तीर्थ क्षेत्र एक अलौकिक देव भूमि है, यहां के वन,उपवन,कुंड सरोवरों का संरक्षण,यमुना जी की निर्मल और अविरल धारा के लिए जन जागरण और कार्य करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।
दोनों नव नियुक्त सदस्यों का स्वागत ए.आई.आई के प्रेसिडेंट श्री आर.पी.सिंगल, आर.ई.डब्लू के अध्यक्ष अजय सक्सेना, दीप वंदना चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी प्रकाश जौहरी,यमुना मिशन से पंडित अरुण शर्मा, शिल्पा स्वरूप, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष मनोज सक्सेना, महानगर अध्यक्ष राज सक्सेना, चित्रगुप्त परिषद के अध्यक्ष राकेश सक्सेना, अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा के अध्यक्ष धीरेंद्र कुलश्रेष्ठ, स्वास्तिक प्रॉपर्टी के अध्यक्ष मयंक सक्सेना, एडवोकेट अनूप श्रीवास्तव, कुलश्रेष्ठ महासभा के आलोक कुलश्रेष्ठ, विकास खुराना, अमित मिश्रा, पंडित अमित शर्मा, बृजेश सक्सेना, रोहित पाठक, जितेंद्र अस्थान, नरेंद्र कुलश्रेष्ठ, ज्ञानेंद्र सक्सेना, श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान के लालकृष्ण चतुर्वेदी आदि लोगों ने बधाइयां दी।कार्यक्रम का संचालन श्री चित्रगुप्त पीठ के प्रमुख श्री सुरेशानंद जी ने किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर