वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान हुए बलिदान

Subscribe






Share




  • National News

वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान हुए बलिदान


जोरहाट (असम)। भारतीय वायुसेना का एक AN-32 सामरिक परिवहन विमान शनिवार सुबह असम के जोरहाट स्थित रौरिया एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान रनवे पर उतरने की प्रक्रिया में था, तभी वह हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना के बाद विमान में भीषण आग लग गई और वह दो हिस्सों में टूट गया। घटना के बाद एयरबेस पर अफरा-तफरी मच गई और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।
IAF अधिकारी ने बताया कि असम के जोरहाट एयर बेस पर AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से भारतीय वायु सेना के पांच जवान बलिदान हो गए हैं। इस हादसे में को-पायलट को बचा लिया गया है जिसका इलाज चल रहा है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर