बिहार में अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले

Subscribe






Share




  • National News

पटना। आज की सबसे बड़ी खबर बिहार से है। पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर आज उग्र हुए युवाओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।
बिहार पुलिस के मध्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी देर रात से ही स्टेशन पहुंचने लगे थे। अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए रेलवे की ओर से पर्याप्त ट्रेनों की व्यवस्था नहीं की गई थी, जिससे स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई।
इससे गुस्साए अभ्यर्थियों ने विलंब से आई ट्रेन के आगे धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की घटना भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उन पर लाठी चार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। स्टेशन पर हुए बवाल में रेलवे के आईजी जितेंद्र राणा और रूपसपुर थाना प्रभारी घायल हो गए।
बवाल के बाद रेलवे के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी भी स्टेशन पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। डीएम डॉक्टर त्याग राजन के अनुसार कुछ लोग ट्रेन की अव्यवस्था जैसे मुद्दे को लेकर विरोध कर रहे थे। हालांकि स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया गया था। कुछ असामाजिक तत्व प्रदर्शनकारियों में मिल गए और ट्रेन को रोकते हुए पत्थर बाजी की। इसके बाद कम से कम बल का इस्तेमाल करके भीड़ को हटाया गया और शांति बहाल की गई।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर