मथुरा- CMO ऑफिस में छापा, रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप

Subscribe






Share




  • National News

रॉकी गुप्ता/मनीष शर्मा। मथुरा 24 मार्च 2026

जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने सीएमओ कार्यालय में छापा मारकर स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, विकलांग विभाग में तैनात बाबू शशिकांत को करीब 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए हिरासत में लिया गया। टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए आरोपी को अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गई।

इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी स्वास्थ्य विभाग के एक अन्य कर्मचारी को 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।

यह भी देखें- फरसा वाले बाबा की मौत पर बड़ा बवाल

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर