वृंदावन आए लखनऊ अहमदाबाद के सिंधी संत

Subscribe






Share




  • States News

राम खत्री/किशोर इसरानी। मथुरा 28 मार्च 2026

लखनऊ तथा अहमदाबाद से सिंधी संतों का एक जत्था वृंदावन आया, जिनका मथुरा के सिंधीजनों ने स्वागत किया और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि लखनऊ के शिवशांति संत आसूदाराम आश्रम, सखी दरबार के संत साईं श्री मोहनलाल जी महाराज तथा अमरधाम अहमदाबाद के संत साईं श्री जगदीश लाल जी के सानिध्य में संत भक्तों का एक जत्था वृंदावन भ्रमण तथा प्रवचन सत्संग हेतु आया। उन्होंने यहां प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन किए और छटीकरा रोड स्थित मां ज्वाला धाम श्रीकृष्णा आश्रम में सत्संग प्रवचन किए।

साईं श्री मोहनलाल जी महाराज ने कहा कि बच्चों को सिंधी संस्कृति तथा बोली भाषा की मजबूती देने के लिए भगवान झूलेलाल जी के जन्म का उद्देश्य और उनके उपकारों के बारे में बताएं। हमारी पहचान सिंधीयत ही है। सिंधी संत साईं चांडूराम जी तथा अन्य संतों ने ही हमारे संस्कारों का संरक्षण किया, हमें सदैव संतों की शिक्षाएं और अपने ईष्टदेव वरूणावतार भगवान झूलेलाल का स्मरण करते रहना चाहिए। उन्होंने ब्रज के सिंधीजनों को लखनऊ के शिवशांति संत आसूदाराम आश्रम, सखी दरबार में आने का न्योता भी दिया।

शनिवार को मथुरा के सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायण दास लखवानी, लाड़ी लोहाणा सिंधी पंचायत के प्रदेश महामंत्री रामचंद्र खत्री, जिलाध्यक्ष सुरेश मेठवानी, महामंत्री झामनदास नाथानी, मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी, ईश्वरलाल आडवानी आदि ने लखनऊ के सिंधी संत साईं श्री मोहनलाल जी महाराज तथा अमरधाम अहमदाबाद के संत साईं श्री जगदीश लाल जी का शाल ओड़ाकर स्वागत करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष नानकचंद लखमानी ने आभार प्रकट किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर