मथुरा में बाढ़ से व्यापारियों का हुआ बड़ा नुकसान

Subscribe






Share




  • National News

रामदास चतुर्वेदी। मथुरा 08 सितंबर 2025

मथुरा जनपद में इस समय बाढ़ की बिभीषिका को लेकर  जिलाधिकारी सहित प्रशासन के सभी अधिकारियों द्वारा बाढ़ क्षेत्र का निरंतर भ्रमण किया जा रहा है, राहत सामग्री बंटवाई जा रहीं है तो वहीं मथुरा शहर के बिल्कुल बीचों-बीच मसानी क्षेत्र स्थित मिडलैंड कंपाउंड जो ट्रांसपोर्ट कंपनियों के गोदामों का क्षेत्र है और तमाम व्यापारियों के बड़े-बडे़ गोदाम भी वहां पर स्थित हैं, जहां पर विगत दो दिन से समीप स्थित बड़े नाले के माध्यम से पूरे कंपाउंड में दो-दो तीन-तीन फीट बाढ़ का पानी भर गया है, यमुना जी में जाने वाले नाले की लौट के चलते यहाँ बाढ़ से भी भीषण स्थिति पैदा हो गई है। व्यापारियों के गोदामों में नाले के माध्यम से बाढ़ का पानी घुस जाने से प्रदीप पोशाक वाले, कपिल पोशाक वाले, दीपक पोशाक वाले व अन्य लगभग 15 से 20 दुकानदारों का लाखों रुपए का नुकसान भी हुआ है मगर आश्चर्य की बात है कि जिला प्रशासन के आलाधिकारी स्थान-स्थान पर घूम कर बाढ़ पीड़ितों को राहत प्रदान कर रहे हैं, वहीं सरकार को भारी भरकम टैक्स देने वाले बाढ़ पीड़ित व्यापारियों की ओर अभी तक ध्यान क्यों नहीं है? यह बड़े आश्चर्य की बात है। इस संबंध में स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि अपनी पीड़ा आखिर हम किससे कहें? स्थानीय व्यापारियों ने अपने स्वयं के खर्चे पर नावों की व्यवस्था करके गोदाम में जो मालों का नुकसान हुआ है, उन्हें उन्हें खाली करवाने में लग गए हैं।

फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिलाध्यक्ष यशपाल, जिला उपाध्यक्ष रामदास चतुर्वेदी, जिला महामंत्री सुभाष सैनी, महानगर अध्यक्ष रासबिहारी अग्रवाल आदि ने शासन-प्रशासन से यमुना में आई बाढ़, बारिश के जमा पानी से और नालों के ओवरफ्लो होने के कारण हुए व्यापारियों के नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।

Watch Related Video-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर