उत्तर प्रदेश, मथुरा : वृन्दावन के हरि निकुंज आश्रम में कब्जाधारियों ने नहीं घुसने दिये ट्रस्टी

Subscribe






Share




  • States News

विकास अग्रवाल

टीटीआई न्यूज़

वृन्दावन (03-01-2021)

हरि निकुंज आश्रम पर हुये कब्जे की खबर ने स्थानीय लोगों को सकते में डाल दिया है।

लोग कयास लगाने लगे हैं आखिर ऐसा कौन हो सकता है, जो इतने बड़े षड्यंत्र का हिस्सा है।

प्रदेश की योगी सरकार के सख्त रवैये के बाद भी वृन्दावन के हरि निकुंज आश्रम पर असलाहधारी करीब दो दर्जन से अधिक लोगों ने कब्जा कर लिया।

आरोप है कि आश्रम में कमरे लेने के बहाने घुसे इन साधुवेषधारियों ने मैनेजर व अन्य लोगों को बुरी तरह पीटा।

आश्रम की दोनों इमारतों को इन लोगों ने अपने कब्जे में ले लिया है।

साथ ही सारे दस्तावेज और मौके पर मौजूद लगभग डेढ़ लाख रुपये भी ले लिये।

घटना 30 दिसम्बर प्रातः करीब 10 बजे की है।

घटना की जानकारी आश्रम के मैनेजर ने हरी निकुंज आश्रम ट्रस्ट के प्रधान भटिंडा निवासी आदर्श पाल गुप्ता को दी।

आदर्श पाल अपने साथी ट्रस्टियों के साथ वृन्दावन आश्रम पहुंचे तो कब्जाधारियों ने उन्हें अन्दर घुसने ही नहीं दिया।

ट्रस्टियों को जान माल के नुकसान की भी धमकियां दी गई हैं।

आदर्श पाल की मानें तो कब्जा करने वाले लोगों की अगुवाई अमनदीप सिंह नामक व्यक्ति कर रहा है, जो स्वयं को निर्मल अखाड़ा हरिद्वार का बता रहा है।

जबकि निर्मल अखाड़ा हरिद्वार से हरी निकुंज आश्रम का किसी तरह का कोई वास्ता नहीं है। सन 1978 से हरी निकुंज आश्रम को निर्विवाद रूप से ट्रस्ट संचालित कर रहा है।

आदर्श पाल ने अपने साथी ट्रस्टियों के साथ मिलकर एसएसपी गौरव ग्रोवर से भी प्रार्थना पत्र देते हुये अभियोग पंजीकृत कर न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस कप्तान ने ट्रस्टियों को जल्द से जल्द न्याय का भरोसा दिलाया है।

आज रविवार को पूर्वाह्न ट्रस्टी पुनः हरि निकुंज आश्रम अमनदीप सिंह से बातचीत करने पहुंचे।

लेकिन वहां अमनदीप और उसके गुर्गों ने ट्रस्टियों को आश्रम के अंदर घुसने ही नहीं दिया। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज और हाथापाई होने लगी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बांके बिहारी चौकी इंचार्ज शैलेन्द्र शर्मा दोनों पक्षों को थाने ले आये।

उधर, अमनदीप सिंह का कहना है कि हरि निकुंज आश्रम निर्मल अखाड़े की जगह है। उन्होंने कोई कब्जा नहीं किया है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर