लाड़ी लुहाणा सिंधी पंचायत सोसायटी ने कराया रक्तदान

Subscribe






Share




  • States News

राम खत्री/किशोर इसरानी। मथुरा 17 मार्च 2026

मथुरा। सिंधी जनरल पंचायत द्वारा चल रहे सिंधी उत्सव पखवाड़े के अंतर्गत स्वामी लीलाशाह की शिक्षाओं से प्रेरित होकर लाड़ी लुहाणा सिंधी पंचायत सोसायटी द्वारा लाइफ केयर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, वहीं कृष्णा आर्चिड कॉलोनी में चेटीचंड पर्व का आगाज भी हुआ।

मुख्य संयोजक चंदनलाल आडवानी और संयोजक किशोर इसरानी एवं जितेंद्र लालवानी के नेतृत्व में उन्नति लखवानी, जितेंद्र उतवानी, कृष्णा साधवानी, हरिश उतवानी, तरूण नाजवानी, विजय मंगलानी, लहर केवलानी, मयंक गंगवानी, राहुल केवलानी, परषोत्तम मेठवानी, राजकुमारी केवलानी, चिराग मेठवानी, तुलसीदास, चिराग दासवानी, गिरिश खत्री, अशोक डा़वरा, कविता भाटिया, संजय लखवानी, सीतादेवी, जितेंद्र खत्री, अजित तथा सिंधी नवयुवक मंडल के अध्यक्ष तरूण लखवानी एवं भाटिया पंचायत के अध्यक्ष जितेंद्र भाटिया ने उत्साहपूर्वक रक्तदान करके पुण्य कमाया।

सिंधी उत्सव के मुख्य संयोजक रामचंद्र खत्री ने सभी रक्तदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि स्वामी लीलाशाह जी ने भारतीय संस्कृति के पुनरोत्थान तथा सोई हुई आध्यात्मिकता को जगाने के साथ ही मानव सेवा का संदेश दिया था। रक्तदान करके युवाओं ने सचमुच महान कार्य किया है।

लाड़ी लुहाणा सिंधी पंचायत सोसायटी के अध्यक्ष सुरेश मेठवानी, जीवतराम चंदानी, बसंतलाल मंगलानी, कन्हैयालाल भाईजी तथा सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायण दास लखवानी, रामचंद्र खत्री, सुदामा खत्री सहित मुख्य संयोजक चंदनलाल आडवानी और संयोजक किशोर इसरानी एवं जितेंद्र लालवानी ने रक्तदाताओं के उत्साह की सराहना की। ब्लड बैंक के निदेशक ब्रजेश शर्मा तथा राजकुमार ने रक्तदाताओं को सम्मान पत्र तथा उपहार स्वरूप हेलमेट भेंट कराए, वहीं आयोजक मंडल को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किए। 

मथुरा के कृष्णा आर्चिड में सिंधी उत्सव की धूम

मथुरा। भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव का आगाज मंगलवार को शहर में हो गया। सिंधी जनरल पंचायत के तत्वावधान में चल रहे सिंधी उत्सव की अद्भूद झलक गोवर्धन मार्ग स्थित कृष्णा आर्चिड में दिखी, जिसमें आयोलाल - झूलेलाल का उद्घोष और सिंधी समाज की प्रसिद्ध डंडेशाही की खनक से स्थानीय निवासी खासे रोमांचित हुए। चेटीचंड पर्व पर मुख्य आयोजन 20 मार्च को है।

कृष्णा आर्चिड के सिंधी परिवारों के सौजन्य से भगवान झूलेलाल की अमर ज्योति सिंधी पंडित मोहनलाल महाराज द्वारा विधिविधान के साथ प्रज्जवलित कराई गई। तदोपरांत ‘‘ अमर ज्योत ‘‘ की झांकी के साथ सिंधी युवक और युवतियां डंडेशाही का प्रदर्शन करते दिखे। अमर ज्योत का स्थानीय सिंधी परिवारों ने स्वागत व पूजा-अर्चन किया, इसमें अन्य स्थानीय निवासियों ने भी भरपुर उत्साह दिखाया और पुष्प वर्षा कर ‘‘ लालसाई की अमर ज्योत ‘‘ को नमन किया। इसमें कलाकार चंद्रकांत लालवानी की मंडली के सिंधी भजनों की धूम रही, जिसमें सिंधी नवयुवक और महिलाओं के साथ हर कोई झूम उठा। सिंधी गीतों की ध्वनि वातावरण भक्तिमय कर रही थी। बच्चें और महिलाए हर्षित हो नाचते दिखे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर