मथुरा- बरसाना में मंदिर के सेवायत पर जानलेवा हमला

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 16 मार्च 2026

मथुरा के बरसाना थाना क्षेत्र के सहार गांव में रविवार को मंदिर के एक सेवायत पर अज्ञात हमलावरों द्वारा किए गए जानलेवा हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में सेवायत को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो जाने की खबर फैली। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतक की पहचान 42 वर्षीय गूंगा बाबा के रूप में हुई, जो सहार स्थित राधा बल्लभ मंदिर में सेवायत के तौर पर सेवा करते हैं। बताया जा रहा है कि वह मंदिर परिसर के पास मौजूद थे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही बरसाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सेवायत को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

पुलिस अधीक्षक देहात के अनुसार जांच पड़ताल से यह सामने आ रहाह कि घटना उनके द्वारा खुद कार्य की गई है। डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर