बैक करते समय कार नाले में गिरी, एक दोस्त की मौत, दो घायल

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में महोली रोड पर रमनलाल शोरा वाला पब्लिक स्कूल के सामने आज एक कार बैक करते समय नाले में गिर गई, जिससे तीन दोस्त घायल हो गए जिनमें से एक की मृत्यु हो गई।
हाईवे पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकलवाया और घायलों को डीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान राहुल की मृत्यु हो गई। मृतक देवनगर थाना कोतवाली क्षेत्र का निवासी था।
हादसे में आमीन निवासी गोपालनगर थाना हाईवे और एबी निवासी देवनगर थाना कोतवाली घायल हुए हैं। सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया तीनों दोस्त बलेनो कार में सवार थे। चालक कार को बैक कर रहा था, तभी गाड़ी नाले में गिरकर पलट गई।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर