गुरुकुल में संस्कृत छात्रों की मृत्यु अत्यंत दुखद 

Subscribe






Share




  • National News

गुरुकुल में संस्कृत छात्रों की मृत्यु अत्यंत दुखद 
महर्षि पाणिनि गुरुकुलम् में टैंक सफाई के दौरान हुई मृत्यु 

वृन्दावन के चैतन्य बिहार स्थित वृन्दा वाटिका में म.प्र.के आशीष कुमार शर्मा द्वारा संचालित महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुल में टैंक की सफाई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में चार विद्यार्थियों की मृत्यु और एक विद्यार्थी के गंभीर रूप से घायल होने पर संस्कृत भारती ब्रजप्रांत मथुरा द्वारा गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को अत्यंत दुखद एवं महान कष्टदायक बताया 
इस अवसर पर संस्कृत भारती मथुरा जनपद के अध्यक्ष आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने कहा इस हृदयविदारक हादसे में मोनू कटारे(20),देवांश (17) शिशु (18) और आर्यन (18) का असमय काल के गाल में समा  जाना वहीं रुद्राक्ष का गंभीर अवस्था में उपचाराधीन होना अत्यंत पीड़ादायक व दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।
संस्कृत भारती ब्रजप्रांत मंत्री डॉ धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल एवं न्यास सचिव गंगाधर अरोड़ा, गणेश शंकर पाण्डेय ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में इन होनहार संस्कृत भाषा के अध्ययन में लगे हुए छात्रों का असमय चले जाना उनके परिवार व समाज के लिए अत्यंत कष्टदायक व अपूर्णिय क्षति है।
इस अवसर पर दीपक ज्योतिष भागवत संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य पंडित कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी, आचार्य दीपक चतुर्वेदी, आचार्य पंकज चतुर्वेदी,शरद शास्त्री, आचार्य सौरभ, ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने एवं आपने श्रीचरणों में स्थान देने के लिए और इस बज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना की 
संस्कृत भारती के प्रचार प्रमुख रामदास चतुर्वेदी शास्त्री ने शोक व्यक्त करते संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया है कि घटना की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक कारणों की जानकारी की जानी चाहिए जिससे भविष्य में ऐसी हृदयविदारक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।
संस्कृत भारती मथुरा के पदाधिकारी हरस्वरुप यादव, प्रदीप श्रीवास्तव,आचार्य मुरलीधर चतुर्वेदी, योगेश उपाध्याय आवा,संदीप चौधरी, अखिलेश गौतम, आदि ने चारों दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने एवं गंभीर रूप से घायल रुद्राक्ष के शीघ्र स्वास्थ लाभ के लिए भगवान से प्रार्थना की
रामदास चतुर्वेदी शास्त्री प्रचार प्रमुख 
संस्कृत भारती ब्रजप्रांत मथुरा में

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर