छाता शुगर मिल आंदोलन में नया मोड़, रात 3 बजे जबरन हटाए आंदोलनकारी, दोपहर को हुए फिर काबिज

Subscribe






Share




  • National News

छाता शुगर मिल आंदोलन में नया मोड़, रात 3 बजे जबरन हटाए आंदोलनकारी, दोपहर को हुए फिर काबिज


सुशील शर्मा 
छाता (मथुरा)।
छाता शुगर मिल आंदोलन के 39वें दिन अर्धरात्रि में एक नया मोड़ आया जिसमें रात 3 बजे के लगभग पुलिस प्रशासन की लगभग पांच दर्जन से अधिक गाड़ियां एक जेसीबी क्रेन व सिविल ड्रेस और वर्दी में सैकड़ों पुलिसकर्मी अधिकारी रात्रि में धरनास्थल पर पहुंचे और धरने को हटा दिया, सभी बोर्ड फ्लेक्सी तंबू टेंट हटाकर वहां पर जेसीबी से पूरी जमीन को समतल बना दिया और मौके पर लगभग 50-60 लोग किसान एवं 25 पूर्व सैनिकों को अपनी हिरासत में लेकर पुलिस गाड़ी उन्हें अज्ञात स्थान पर ले गई, जिससे धरना स्थल पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में धरना स्थल पर से किसान और जवानों ने अपने-अपने लोगों के पास गांव-गांव वीडियो और फोन के माध्यम से सूचना दी। बताया कि प्रशासन ने फिल्मी अंदाज में धरना स्थल पर लोगों को सोते हुए दबोच लिया और उन्हें पता ही नहीं चला कि उनके साथ क्या होने वाला है?
छाता शुगर मिल आंदोलन में पुलिस प्रशासन से बचकर निकले पूर्व सूबेदार ललित फौजी ने आंदोलन की तत्काल बनाई रणनीति और सोशल मीडिया के माध्यम से ग्रामीणों को दिया अपना संदेश, पूर्व सूबेदार ललित फौजी पुलिस को गच्चा देकर धरना स्थल से निकल गए थे और सुबह 10 बजे शुगर मिल धरना स्थल पर पहुंचने की लोगों से अपील की। सुबह 10 बजे तक कई हजार किसानों की भीड़ धरना स्थल पर पहुंच गई और देखते ही देखते धरना पुनः वृहद रूप में स्थापित हो गया।
रात्रि में गिरफ्तार पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिगंबर चौधरी, पूर्व प्रधान जबर सिंह चौधरी, किसान नेता शिवराम चौधरी को दोपहर बाद पुलिस को रिहा करना पड़ा। पुलिस प्रशासन रात की कार्यवाही के लिए पिछले कई दिनों से तैयारी कर रहा था। रात की कार्यवाही पर दोपहर होते-होते पानी फिर गया। 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर