जंतर मंतर पर प्रदर्शन के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन

Subscribe






Share




  • National News

ज्ञापन
सेवा में,
श्रीमान जिलाधिकारी महोदय,
मथुरा, उत्तर प्रदेश।
विषय : चार सूत्रीय मांगों पर सरकार की चुप्पी के विरोध में 20 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विशाल शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल, सर्वजन सनातन पार्टी तथा श्री भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति, मथुरा द्वारा दिनांक 10 अगस्त 2026 को स्वामी घाट, मथुरा में राष्ट्रहित एवं सनातन समाज के हित से जुड़े चार सूत्रीय मांगों को लेकर संकल्प लिया गया था।
उक्त मांगों पर सरकार को 14 सितंबर 2026 तक ठोस एवं सकारात्मक पहल करने का समय दिया गया था। परंतु आज तक उपरोक्त विषय पर कोई कार्रवाई नहीं किया लिया आज सांकेतिक धरना हमें आपके कार्यालय पर देना पड़ा अगर दिनांक 30 अक्टूबर तक हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया इसी क्रम में 20 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल शांतिपूर्ण धरना एवं प्रदर्शन आयोजित करने को बाध्य होंगे 
हमारी चार प्रमुख मांगें
1. 
श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह, ज्ञानवापी तथा बहराइच स्थित गाजी मियां की दरगाह जैसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक विवादों के समाधान के लिए आवश्यक कानून बनाए जाएं तथा Places of Worship Act, 1991 को समाप्त किया जाए।
2. 
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करते हुए प्रभावी एवं व्यापक राष्ट्रीय गौ संरक्षण कानून बनाया जाए।
3. 
देश के मठ-मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कर उनकी धार्मिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था के लिए सनातन बोर्ड के गठन किया जाएं।
4. UGC सभी वर्गों को सामान सुरक्षा को देखते हुए अधिसूचित 'इक्विटी नियम, 2026' तुरंत समाप्त किया जाए
“आरक्षण नहीं संरक्षण की आवश्यकता”  गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को समान अवसर
वर्तमान आरक्षण व्यवस्था पर व्यापक राष्ट्रीय विमर्श एवं पुनर्विचार किया जाए तथा गरीब एवं वास्तविक रूप से जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संसाधन एवं अवसर सुनिश्चित करने वाली संरक्षण आधारित व्यवस्था विकसित की जाए। साथ ही SC/ST से संबंधित कानूनों की समीक्षा कर आवश्यक सुधार किए जाएं, जिससे वास्तविक पीड़ितों को प्रभावी संरक्षण मिले और कानून के दुरुपयोग पर भी नियंत्रण हो।
सरकार को अंतिम लोकतांत्रिक चेतावनी
हमने सरकार से बार-बार आग्रह किया है कि उपरोक्त विषयों पर स्पष्ट नीति एवं ठोस पहल की जाए। इसके बावजूद यदि इन मांगों पर सरकार की ओर से कोई संतोषजनक एवं ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो हम सब 20 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल शांतिपूर्ण धरना एवं प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन आगे बढ़ाने के लिए बाध्य होंगे।
 प्रस्तावित आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक होगा। किसी भी प्रकार की हिंसा, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान, वैमनस्य फैलाने अथवा कानून-व्यवस्था भंग करने का हमारा कोई उद्देश्य नहीं है। प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी वैधानिक नियमों एवं शर्तों का पालन किया जाएगा।
अतः आपसे अनुरोध है कि हमारे इस ज्ञापन को सरकार तक पहुंचाने तथा उपरोक्त चार सूत्रीय मांगों पर समय रहते सकारात्मक एवं ठोस कार्रवाई कराने की दिशा में आवश्यक पहल करने की कृपा करें।

हमारा संकल्प
सनातन के नाम पर भ्रम नहीं—समाधान चाहिए।
कारसेवा के नाम पर टकराव नहीं—कानून चाहिए।
आरक्षण से पहले संरक्षण चाहिए।
धार्मिक एवं ऐतिहासिक विवादों का समाधान संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से चाहिए।
दिनांक : 19 सितंबर 2026
स्थान : मथुरा
भवदीय,
राजेश मणि त्रिपाठी
राष्ट्रीय प्रमुख
श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर