मथुरा- मथुरा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 18 साल से गांव में कर रहा था मजदूरी

Subscribe






Share




  • National News

मनीष शर्मा। मथुरा 23 फरवरी 2026

मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर स्थित एकता गौशाला के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। राहगीरों ने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मृतक की पहचान

अडींग चौकी प्रभारी प्रदीप भदौरिया ने बताया कि मृतक की पहचान पंचम पुत्र बसोरी अहरवार के रूप में हुई है। वह मध्य प्रदेश के पंजरिया थाना क्षेत्र के सकतारा गांव का निवासी था। सोमवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पंचम पिछले करीब 18 वर्षों से अडींग गांव में रहकर मजदूरी कर रहा था और किराए के मकान में रहता था। स्थानीय लोगों के अनुसार शादी के कुछ समय बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। हाल के दिनों में भी वह काफी चिंतित दिखाई दे रहा था।

कानूनी प्रक्रिया पूरी

पुलिस ने मामले को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मानते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की है। घटना की सूचना परिजन को दी गई, जो मध्य प्रदेश से यहां पहुंचे। परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। मृतक के परिवार में उसके पिता और भाई शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट करने में जुटी है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर