मथुरा- धर्मनगरी वृंदावन में कुकर्म, फीमेल डॉग से दुष्कर्म के बाद हत्या

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 20 फरवरी 2026

धार्मिक नगरी मथुरा के वृंदावन क्षेत्र से एक बेहद विचलित करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक पर स्ट्रीट फीमेल डॉग के साथ दुष्कर्म करने और बाद में उसकी हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के उजागर होते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़कर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

गौरा नगर में हुआ खुलासा

मामला वृंदावन के गौरा नगर इलाके का है। 35 वर्षीय बिहारी नामक युवक, जो मजदूरी करता है, इस वारदात का आरोपी बताया जा रहा है। बताया गया है कि गुरुवार देर रात उसने एक स्ट्रीट फीमेल डॉग को पकड़कर अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।

घटना के बाद शव को घर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह झाड़ियों में खून से सने गद्दे मिलने पर लोगों को शक हुआ। पड़ताल के बाद संदेह आरोपी पर गया और मामला खुलकर सामने आया।

भीड़ का आक्रोश, पुलिस को सौंपा आरोपी

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया, उसके चेहरे पर कालिख पोती और जूतों की माला पहनाकर पूरे क्षेत्र में घुमाया। इस दौरान कुछ महिलाओं ने उसे चप्पलों से भी मारा। बाद में स्थानीय लोगों ने ही उसे थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया।

पत्नी की दो साल पहले हो चुकी है मौत

जानकारी के अनुसार, आरोपी की शादी लगभग दस साल पहले हुई थी, लेकिन दो वर्ष पूर्व उसकी पत्नी का निधन हो गया था। तब से वह घर में अकेला रह रहा था और मजदूरी कर अपना गुजारा कर रहा था।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने संज्ञान लिया। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा और नाराजगी का माहौल है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी देखें- मथुरा में बड़ा हादसा, चौंकाने वाले दु:खद पहलू!

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर