उत्तर प्रदेश, मथुरा : ब्रजमंडल के समस्त मंदिर एवं देवालयों की गणना कराएगा श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 13-09-2020

प्राचीन मंदिरों को पर्यटन एवं तीर्थटन की दृष्टि से किया जायेगा संरक्षित।

लोकांतर इतिहास काल में आज तक यह तय नही हो सका कि तीन प्रान्तों में फैले ब्रज मंडल एवं मथुरा पुरी में कितने प्राचीन  मंदिर है।  अतः मंदिर एवं देवलायो की आज तक गणना नही हो सकी यही कारण रहा कि किसी भी काल में देश की राज्य सरकारों एवं केंद्र सरकारों द्वारा किसी भी प्रकार की कोई सुविधा एवं विकास  की नीतियो से ओझल कर दिया विशेष कर कोरोना काल मे तो ब्रज मंडल सहित देश के किसी भी मंदिर पर ध्यान नही दिया गया। ऐसे में यह स्थिति और विषम ओर विकट होकर उभरी। 

ऐसे में श्री दीर्घ विष्णु सेवा संस्थान द्वारा एक अहम और इतिहासिक निर्णय लिया गया जो कि आज तक नही हुआ।  सेवा संस्थान ने यह  निर्णय लिया है कि दिनांक 17 सितंबर 2020 से उत्तर प्रदेश, राजस्थान एवं हरियाणा प्रदेश में ब्रज की परिधि में आने वाले समस्त वेदोक्त मंदिरो की गणना की जाएगी।

संस्थान के अध्य्क्ष श्री कांता नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि हमने अपनी  इस योजना को क्रियान्वित करने के लिए सबसे पहले पंच तीर्थ परिक्रमा, अन्तग्रही परिक्रमा, पंचकोसी परिक्रमा, ब्रजचौरासीकोस परिक्रमा एवं ब्रज भू-मंडलीय परिक्रमा को आधार बनाया जाएगा। उन्होंने यह भीबताया इस योजना को  क्रियावन्तित करने के लिए सतयुग, त्रेता, द्वापर एवं कलयुग के प्रारंभिक चरण के मंदिरों को सूचिवध्द किया जाएगा। 

संस्थान के उपाध्यक्ष रामदास चतुर्वेदी ने कहा कि मंदिरो को सूचीबद्ध करने केलिए हम ब्रज की गली गली एवं गाँवों में  घूमकर सूचीबद्ध करेंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य बृज की सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण एव तीर्थटन के लिए आने वाले करोड़ो श्रृध्दालुओ को मथुरा पुरी बृजमंडल की प्राचीन संस्कृति का दर्शन कराना है।

बैठक में विशेष रूपसे आचार्य देवदत्त शास्त्री, प्रवन्धक लालकृष्ण चतुर्वेदी, माखान लाल शास्त्री, रामकिशन पाठक, सुनील चतुर्वेदी, गोपाल नाथ चतुर्वेदी उपस्तिथ रहे एवं बैठक का संचालन मुख्य सचिव बाल कृष्ण चतुर्वेदी ने किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर