उत्तर प्रदेश, मथुरा : चौमुहां के किसानों की मांग : पॉइजन दो या पानी

Subscribe






Share




  • States News

रजवाह में पानी नहीं आया तो करेंगे परिवार सहित भूख हड़ताल।

जलकुंभियों से अटा शेरगढ़ रजवाह। 

पानी के अभाव में  सैकड़ों एकड़ धान की फसल सूखी। 

रजवाह में पानी न आने के कारण दर्जनों गांव के किसान परेशान। 

 

विक्रम सैनी

टीटीआई न्यूज़

चौमुहां 13 अगस्त 2020

 

कम बरसात और रजवाह में पानी न आने के कारण विकास खंड के दर्जनों गांवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल पानी के अभाव में सूख रही है।

किसानों से चेतावनी दी है कि यदि जल्द रजवाह में पानी नहीं छोड़ा गया तो वे अपने परिवार सहित शेरगढ़ रजवाह किनारे भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे। किसानों ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहां की या तो हमें पानी दे या फिर पॉइजन।

बुधवार को चौमुहां विकास खंड के कई गांवों के दर्जनों किसान चौमुहां सिहाना मार्ग स्थित शेरगढ़ रजवाह पर एकत्रित हुए। किसानों ने बताया कि साफ सफाई न होने के कारण शेरगढ़ रजवाह महीनों से जलकुंभियों से अटा पड़ा है। रजवाह में ढेड़ माह से पानी की एक बूंद तक नहीं है।

किसान गोपीचंद ने बताया 60 क्यूसिक पानी की क्षमता वाले  शेरगढ़ रजवाह 19 मील में ढेड़ माह से पानी नहीं छोड़ा गया है। जिसके चलते किसान अपनी धान की फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल पानी के अभाव में सूख रही है। सूखी हुई फसल को किसान अब जोतने को मजबूर हैं। गांव सिहाना के पूर्व प्रधान तुलाराम ने बताया कि खेतों में लगे ट्यूबेलों का पानी खारी होने के कारण धान की फसल सूख गई है। बरसात और रजवाह के पानी के भरोसे ही किसानों ने धान की रोपाई की थी लेकिन न बरसात हुई और न ही रजवाह में पानी है। रामनिवास का कहना था कि रजवाह में थोड़ा बहुत पानी आता भी है तो उसे पैगाव और लाडपुर गांव के किसान बांध लगाकर रोक लेते हैं। कुछ दिन पूर्व बांध खोलने को लेकर किसानों में झड़प तक हो चुकी है। इसकी शिकायत कई बार सिचाई विभाग के अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। सिचाई विभाग के अधिकारियों ने कई माह से रजवाह की स्थिति को देखा तक नहीं है। रजवाह की साफ सफाई के नाम पर अधिकारी खानापूर्ति कर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। किसान रवि सिसौदिया का कहना था कि प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए पानी तक नहीं मिल रहा है। जिसके चलते कई किसानों ने धान की रोपाई तक नहीं की है। 

उदय सिंह, बच्चू सिंह, गिर्राज सिंह,देवेंद्र सिंह,तेजपाल सिंह, सुभाष, सियाराम, गांव सिहाना के अशोक कुमार,ओमी,रन्नो चौधरी गांव अकबरपुर के सुख सिंह, गिरधारी, टीकम, बिरजो, गुड्डू, टीकम सिंह, बाबू, अशोक, छिद्दी, भंवरा, रामहेत, जीवन, गांव पिल्होरा के अमर सिंह, सुक्खी, श्याम सिंह, हुकमी, हरिओम, रामधन, बिलौठी के भोला पंडित, चिरंजी, बरौली निवासी बंटी, विजय सिंह, सोरन, लाला आदि किसानों ने  सिचाई विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहां है कि या तो 24 घण्टे के अंदर शेरगढ़ रजवाह में पानी छोड़े  वरना सभी किसान परिवार सहित रजवाह किनारे भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे। किसानों ने जिलाधिकारी से पानी और पॉइजन की मांग की है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर