वैदिक परम्परा से मनाया गया श्रीमद्भगवद्गीता जयंती महोत्सव

Subscribe






Share




  • States News

रामदास चतुर्वेदी। मथुरा 01 दिसंबर 2025

योगीराज भगवान श्री कृष्ण की अमृतमय वाणी श्रीमद्भगवद्गीता जयंती के पावन अवसर पर उतर भारत के प्रमुख मथुरा पुरी बृजमंडल तीर्थ क्षेत्र के प्राचीन श्री दीर्ध विष्णु मंदिर के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय श्रीमद्भगवद्गीता गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन मथुरा पुरी सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर  विभिन्न देशों में रह रहे सनातन संस्कृति के धर्मानुरागी श्रृद्धालुओं द्वारा एवं भारत वर्ष के विभिन्न प्रांतों के लगभग १०० महानगरों में श्री दीर्घ विष्णु सेवा संस्थान एवं श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद (रजि.) से जुड़े परिवारों में मनाया गया।

श्री गीता जयंती महोत्सव के पावन पर्व पर श्री दीर्ध विष्णु मंदिर प्रांगण में मंंगला आरती पश्चात् ठाकुर जी का इत्राभिषेक कर , विराजमान श्री दीर्ध विष्णु भगवान एवं पद्मालयी महालक्ष्मी जी को विशेष श्रृंगार धारण कराए गए, सुगंधित पुष्पों से ठाकुर जी को सुसज्जित किया गया।

मंदिर प्रांगण में ठाकुर जी के समक्ष अंतरराष्ट्रीय श्रीमद्भगवद्गीता गीता जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री दीर्घ विष्णु मंदिर के सेवायत महंत कान्तानाथ चतुर्वेदी, संस्कृत भारती ब्रज प्रांत मथुरा जनपद के अध्यक्ष आचार्य ब्रजेंद्र नागर, श्रीमद्भगवद्गीता जयंती महोत्सव आयोजन समिति के महामंत्री पं.रामदास चतुर्वेदी शास्त्री, विश्व हिन्दू परिषद के महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल,आचार्य मुरलीधर चतुर्वेदी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण की मधुर ध्वनियों के मध्य श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक परम्परा से पूजन अर्चन कर दीप प्रज्ज्वलित किया।

वैदिक ब्राह्मणों द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता के अठारह अध्यायों का मंगल ध्वनि में सस्वर पाठ किया गया।
मंदिर प्रांगण में श्रीमद्भागवत के श्लोकों द्वारा हवन पूजन किया गया।

इस अवसर पर मथुरा पुरी बृजमंडल तीर्थ क्षेत्र के संतजनो, वैदिक ब्राह्मणों का सम्मान किया गया।
श्री अंतराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री दीर्ध विष्णु मंदिर के सेवायत महंत कान्तानाथ चतुर्वेदी ने बताया कि  परम् पूज्य प्रातः स्मरणीय  गोलोकवासी श्री श्री १००८  श्री विठ्ठलेश जी महाराज गोपाल वैष्णव पीठ गोपाल मंदिर की सद्प्रेरणा से अंतरराष्ट्रीय श्रीमद्भगवद्गीता गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया गया था,जो कि आज विश्व स्तर पर व्यापक स्वरूप में मनाया जाता है, श्री दीर्घ विष्णु मंदिर प्रांगण के साथ साथ ब्रज मंडल के सभी प्रमुख मंदिरों में एवं हर घर गीता अभियान के माध्यम से जुड़े हुए लगभग दस हजार परिवारों में आज श्रीमद्भगवद्गीता जयंती महोत्सव मनाया गया है,घर घर श्रीमद्भगवद्गीता जी का पूजन अर्चन एवं पाठ किए गए हैं।
श्री अंतराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक आचार्य ब्रजेंद्र नागर एवं महामंत्री पं.रामदास चतुर्वेदी शास्त्री ने कहा कि श्री अंतराष्ट्रीय श्रीमद्भगवद्गीता जयंती महोत्सव आयोजन समिति का लक्ष्य एक लाख परिवारों तक हर घर गीता से जोड़ने का है जो कि प्रतिवर्ष प्रगति की ओर है, सनातन संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए श्रीमद्भगवद्गीता हर घर में पहुंचे यह हमारा संकल्प है।

कार्यक्रम का संचालन श्री दीर्घ विष्णु मंदिर के सेवायत बालकृष्ण चतुर्वेदी, लालकृष्ण चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर संस्कृत भारती के हर स्वरूप यादव, श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान के श्यामसुंदर बंसल, मूलचंद गर्ग सहित मथुरा पुरी के गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर