जनपद न्यायाधीश ने 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 09 मार्च 2025

जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्री विकास कुमार द्वारा दिनांक 14.03.2026 (शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय परिसर, मथुरा से दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी व पराविधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। प्रचार वाहनों ने शहर व ग्रामीण क्षेत्र में लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया। इस मौके पर अपर जिला जज श्री राम किशोर पाण्डेय, श्री अमर पाल सिंह, श्री सुरेंद्र प्रसाद, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे श्री सूर्यभान कुमार वर्मा, श्रीमती अनीता सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण, बार एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष व सचिव सहित समस्त पदाधिकारीगण, लीगल एड डिफेन्स काउंसिल आदि उपस्थित रहे। दिनांक 14.03.2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार पूरे जनपद में किया जा रहा है।

श्रीमती अनीता सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा द्वारा समस्त जनमानस से अपील की गई है दिनांक 14.03.2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मुकदमे को चिन्हित कर स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के साथ उपस्थित होकर उसका निस्तारण कराए।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर