मथुरा- 50 रुपये के विवाद में काट दी नाक

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 17 फरवरी 2026

मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र की बद्री नगर कॉलोनी में एक बेहद मामूली रकम को लेकर हुआ विवाद अचानक खूनी वारदात में बदल गया। 50 रुपये के भुगतान को लेकर शुरू हुई कहासुनी में कुछ लोगों ने एक ई-रिक्शा चालक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी नाक कट गई। घायल हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि घायल युवक की पहचान बद्री नगर कॉलोनी निवासी नदीम उर्फ नकीम के रूप में हुई है। उसने अपना ई-रिक्शा मोहल्ले में ही चार्जिंग पर लगाया था। इसी दौरान चार्जिंग के 50 रुपये को लेकर उसका चार्जिंग संचालक से विवाद हो गया। नदीम का कहना था कि वह बाकी पैसे थोड़ी देर में दे देगा, लेकिन बात बढ़ती चली गई।

आरोप है कि बहस के बाद दबंगों ने नदीम पर हमला कर दिया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खून से लथपथ युवक जमीन पर गिर पड़ा।

पुलिस के अनुसार पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और तीन लोगों को नामजद किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर