अंतराष्ट्रीय गीता जयंती पर वृन्दावन धाम में निकाली गई श्रीमद्भगवद्गीता जी की शोभायात्रा

Subscribe






Share




  • States News

रामदास चतुर्वेदी। मथुरा 02 दिसंबर 2025

श्री अंतराष्ट्रीय श्रीमद्भगवद्गीता जयंती महोत्सव की पावन श्रृंखला में केशव वेद विद्यालय केशवधाम एवं सोहम आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में गीता जयंती के पावन अवसर पर आज  गीता जयंती मनाई गई ,अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी श्री डॉ॰ आदित्य गिरि जी महाराज की रही सर्व प्रथम ललिता आश्रम परकमार्ग मे श्री मद् गीताजी का पूजन आरती के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई।

शोभायात्रा में गीता जी का जगह जगह पूजन आरती एवं पुष्पवर्षा के साथ सम्मान किया गया साथी ही सोहम आश्रम में दीप प्रज्वलन के साथ संगोष्ठी का प्रारंभ हुआ  कार्यक्रम के संयोजक आचार्य डॉ रामविलास चतुर्वेदी ने कहा कि गीता जीव मात्र के कल्याण के लिए जियो गीता के माध्यम से यह संदेश समाज को भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के मध्य कुरुक्षेत्र में प्रदान किया।
गीता केबल गाने का ही नहीं एवं जीवन में अपनाने का ग्रंथ है। मुख्य वक्ता श्री चतुर्नारायण शास्त्रीजी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भगवद गीता में भगवान के द्वारा कर्म की उपादेयता का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान ने श्रेष्ठ धर्म के साथ श्रेष्ठ कर्म की शिक्षा प्रदान की है। श्री गोरबानन्दजी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता भगवान ने अर्जुन को पार्थ बनाकर संसार के जीव मात्र के कल्याण हेतु उपदेश प्रदान किया जिसमें कर्मक्षेत्र भक्ति और ज्ञान का दिव्य अद्भुत संगम हैं। श्री ओमप्रकाश बंसल जी ने श्रीमद्भगवत गीता को एवं रामचरित मानस का समन्वय करते हुए दिव्य संदेश प्रदान किया।

इस अवसर पर श्री अनिला नन्द जी महाराज श्री गंगाधर अरोड़ा जी, संस्कृत भारती ब्रज प्रांत मथुरा प्रचार प्रमुख एवं श्री अंतराष्ट्रीय श्रीमद्भगवद्गीता जयंती महोत्सव आयोजन समिति के महामंत्री रामदास चतुर्वेदी शास्त्री,हर्षरूप यादव आचार्य रवींद्र शर्मा आचार्य सुधाकर द्विवेदी आचार्य बिपुल मिश्र ऋषिकांत शर्मा ज्ञान पाण्डेय गुलशन चतुर्वेदी एवं सैकड़ों वेद विद्यालय के छात्र अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रही कार्यक्रम का संचालन श्री अंतराष्ट्रीय श्रीमद्भगवद्गीता जयंती महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक आचार्य श्री व्रजेन्द्र नागरजी ने किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर