आज के दर्शन श्याम सुंदर श्री यमुने महारानी, विशेष जानकारी युक्त पंचांग और राशिफल

Subscribe






Share




  • States News

आज के दर्शन श्याम सुंदर श्री यमुने महारानी, विशेष जानकारी युक्त पंचांग और राशिफल
प्रस्तुति- श्रीधर चतुर्वेदी/विदुर पांडे

दिनाँक- 03/09/2026, गुरुवार
तिथि- सप्तमी 26:24 तक 
पक्ष- कृष्ण
नक्षत्र- कृत्तिका 24:28
योग- व्याघात 18:32
करण- बव 26:24
वार- गुरूवार
माह- भाद्रपद
चन्द्र राशि- मेष 07:24
चन्द्र राशि- वृषभ
सूर्य राशि- सिंह
ऋतु - वर्षा 
अयन- दक्षिणायन
संवत्सर- रौद्र
विक्रम संवत- 2083 
कानपुर 
सूर्योदय- 05:50
सूर्यास्त- 18:25

शुभा$शुभ मुहूर्त-
राहू काल 13:42 - 15:17 अशुभ
अभिजित 11:43 - 12:33 शुभ

चोघडिया, दिन
शुभ 05:50 - 07:35 शुभ
रोग 07:35 - 09:09 अशुभ
उद्वेग 09:09 - 10:44 अशुभ
चर 10:44  - 12:18 शुभ
लाभ 12:18 - 13:53 शुभ
अमृत 13:53 - 15:28 शुभ
काल 15:28 -17:02 अशुभ
शुभ 17:02 - 18:25 शुभ

चोघडिया, रात
अमृत 18:25 - 20:02 शुभ
चर 20:02 - 21:28 शुभ
रोग 21:28 - 22:53 अशुभ
काल 22:53 - 24:19 अशुभ
लाभ 24:19  - 25:44  शुभ
उद्वेग 25:44 - 27:10 अशुभ
शुभ 27:10  - 28:35 शुभ
अमृत 28:35 - 30:01 शुभ

दिशा शूल ज्ञान- दक्षिण
परिहार- आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा बेसन के लड्डू खाके यात्रा कर सकते है।
इस मंत्र का उच्चारण करें-
शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च।
भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय:।।

अग्नि वास ज्ञान-
यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,
चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु।
दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,
नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं।। महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्
नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत्।।

15 + 7 + 5 + 1 =  28 ÷ 4 = 0 शेष
पृथ्वी लोक पर अग्नि वास हवन के लिए शुभ कारक है।

शिव वास एवं फल-
22 + 22 + 5 = 49 ÷ 7 =  0 शेष

शमशान वास = मृत्यु कारक

भद्रा वास एवं फल-
स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।
मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।

दोपहर 1525 तक समाप्त
स्वर्ग लोक  =  शुभ कारक 

दैनिक राशिफल-
मेष
कार्यक्षेत्र में नए अधिकार मिल सकते हैं। अधिकारियों से सराहना मिलेगी। कारोबारी हैं तो व्यापार में नए सौदे फाइनल होने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अपने स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर ऊर्जावान महसूस करेंगे।
वृषभ
दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें, विवाद से बचें। कारोबारी हैं तो व्यावसायिक यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी। लव पार्टनर के साथ छोटी-मोटी गलतफहमी हो सकती है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। खानपान का ध्यान रखें।
मिथुन
कार्यस्‍थल पर आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी। नए अवसर प्राप्त होंगे। कारोबारी हैं तो पार्टनरशिप के कामों में बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है। लव लाइफ में नया मोड़ आएगा। यादगार दिन रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मानसिक शांति बनी रहेगी, सेहत बढ़िया रहेगी।
कर्क
नौकरी में स्थान परिवर्तन या नई जिम्मेदारी के संकेत हैं। कारोबारी हैं तो मंद पड़े कारोबार में गति आएगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग और प्यार मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संचित धन में वृद्धि होगी। मौसमी बीमारियों को लेकर सतर्क रहें।
सिंह
कार्यस्थल पर आपके नेतृत्व गुण की सराहना होगी। पदोन्नति के योग हैं। कारोबार में नए निवेश के लिए दिन बहुत अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आंखों में जलन या थकान महसूस हो सकती है।
कन्या
कार्यस्थल पर काम का दबाव अधिक रहेगा, धैर्य से काम लें। कारोबार में पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें। प्रेम रिश्तों में ईमानदारी रखें। पार्टनर की बात सुनें। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। त्वचा या एलर्जी से जुड़ी समस्या हो सकती है।
तुला
कार्यक्षेत्र में टीम वर्क से बड़े लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलेगी। कारोबार में क्लाइंट्स के साथ महत्वपूर्ण बातचीत सफल रहेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। शादी की बात आगे बढ़ सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।
वृश्चिक
नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। कारोबार में जोखिमभरे फैसलों से बचें। बाजार देखकर ही कदम उठाएं। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। सोच-समझकर खर्च करें। बचत पर ध्यान दें। बीपी और गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
धनु
आपको कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। कारोबार में विदेशी या बाहरी संपर्कों से अच्छा मुनाफा होगा। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। घूमने का प्लान बन सकता है। धन आगमन के रास्ते सुगम होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, ताजगी महसूस करेंगे।
मकर
कार्यस्थल पर किसी से बेवजह न उलझें, अपने काम पर ध्यान दें। कारोबार में नए काम की शुरुआत के लिए थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा। लव पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा। फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं। बजट बिगड़ने के आसार हैं। थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है, पर्याप्त आराम करें।
कुंभ
कार्यस्‍थल पर सहकर्मियों का सहयोग रहेगा। नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। कारोबारी हैं तो व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। लव लाइफ में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, निवेश से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। योग और प्राणायाम करें।
मीन
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में पुराने ग्राहकों से लाभ मिलेगा। व्यापारिक साख बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बेहतरीन रहेगा। रुका हुआ पैसा मिलेगा और आय में वृद्धि होगी। पेट की समस्या हो सकती है। खानपान का ध्यान रखें।
आपका दिन मंगलमय हो।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर