जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन को ₹446 करोड़ की सौगात देंगे योगी

Subscribe






Share




  • National News

दो दिवसीय दौरे पर 3 सितम्बर को वृंदावन पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। वे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा-वृंदावन को ₹446.09 करोड़ की 42 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरे के दौरान कुल 42 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा। इसमें से ₹263.69 करोड़ की 19 नई परियोजनाओं का शिलान्यास और ₹182.39 करोड़ की 23 पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। ये सभी कार्य उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (MVDA) के माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं।
परियोजनाओं में मुख्य रूप से धार्मिक पर्यटन, सड़कों का सुधार, पार्किंग व्यवस्था, यात्री सुविधाएं और क्षेत्र का सौंदर्यीकरण शामिल है ताकि हस्तशिल्प और पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। जन्माष्टमी पर आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बांके बिहारी मंदिर के लिए विशेष क्राउड कंट्रोल प्लान तैयार करने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं।
यह विकास कार्य ब्रज क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर