मथुरा- चलती ट्रेन से गिरा यात्री, RPF जवान ने बचाई जान

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 28 मार्च 2026

मथुरा जंक्शन पर गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा एक यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गया। मौके पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल विजय सिंह ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत खींचकर बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई।

घटना प्लेटफॉर्म नंबर-3 की है, जहां 12963 मेवाड़ एक्सप्रेस को रवाना किया जा रहा था। ट्रेन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही थी, तभी एक यात्री दौड़कर चढ़ने लगा लेकिन संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरकर घिसटने लगा।

ड्यूटी पर मौजूद कांस्टेबल विजय सिंह ने स्थिति भांपते ही बिना समय गंवाए दौड़ लगाई और यात्री को ट्रेन के नीचे जाने से पहले सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया।

घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने विजय सिंह की सराहना की है। उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने इसे कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण बताया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें, क्योंकि यह जानलेवा हो सकता है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर