नयनश्री कुमारी ने अपनी फुफेरी बहन से की शादी

Subscribe






Share




  • National News

नयनश्री कुमारी ने अपनी फुफेरी बहन राखी कुमारी से की शादी 

बिहार: जमुई में BPSC से चयनित सरकारी टीचर नयनश्री कुमारी ने अपनी फुफेरी बहन राखी कुमारी से शादी कर ली।
  शादी से पहले नयनश्री ने राखी का जेंडर चेंज करवाया। इस जेंडर चेंज को कराने के लिए नयनश्री ने 8 लाख का लोन भी लिया। अब दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। राखी अब राहुल बन गया है। 
  राहुल की मां का कहना है- शादी की जानकारी फोन से मिली। दोनों साथ रहती थीं लेकिन प्रेम-संबंध है। इसकी जानकारी नहीं थी। लड़का-लड़की होते तो लोग ध्यान देते। दोनों बालिग हैं, अपनी इच्छा से शादी किए हैं, हम लोग क्या ही कहें। 
  असल में 2019 से नयनश्री और राहुल साथ रहते थे। 11-12वीं साथ में कोचिंग की। दोनों ने जिद करके एक जगह से ग्रेजुएशन किया। हॉस्टल में एक कमरे में साथ रहे। नयनश्री के पिता सरकारी कर्मचारी हैं, भाई प्राइवेट नौकरी करता है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर