छाता में धूमधाम से निकली राम बारात

Subscribe






Share




  • National News

छाता में धूमधाम से निकली राम बारात

27 झाकियों ने सबको किया मंत्रमुग्ध 

छाता- छाता कस्बे में चल रही रामलीला में राम बारात बड़ी धूमधाम से निकल गई जिसमें 27 झांकियां निकाली गई जिन्हें देखकर लोग मंत्रमुग्ध नजर आए। वही इस दौरान रामलीला के अध्यक्ष सुनील पहलवान ने बताया कि इस बार की रामलीला भव्य आयोजित की जा रही है और उनका प्रयास है लोगों को अच्छी रामलीला और अच्छा कार्यक्रम देखने को मिले। वहीं इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पधारे कमल किशोर वार्ष्णेय ने रामलीला कमेटी की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा भगवान राम और उनके सभी पात्रों का पूजन करके राम बारात का शुभारंभ किया। साथ ही इस दौरान छाता नगर पंचायत अध्यक्ष फाल्गुन ठाकुर,छाता देहात प्रधान कृष्णकांत, मनोनीत सभासद अमित और छाता रामलीला की कमेटी के सभी लोग मौजूद रहे। साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा भी पूरा-पूरा सहयोग दिया गया

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर