अपहरण कर हत्या करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • National News

अपहरण कर हत्या करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार


थाना जमुनापार जनपद मथुरा
दिनांक- 11.10.2026

थाना जमुनापार पुलिस टीम एवं एस0ओ0जी0 टीम जनपद मथुरा की संयुक्त कार्यवाही में गांव सिहोरा से युवक का अपहरण कर हत्या करने वाले 02 वांछित अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड किया गया गिरफ्तार। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अवैध तमंचा .315 बोर, 02 खोखा कारतूस .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 03 मिस कारतूस  .315 बोर एवं 01 मोटर साइकिल बिना नंबर प्लेट बरामद।
दिनांक 11.10.2026 को थाना जमुनापार पुलिस टीम एवं एस0ओ0जी0 टीम जनपद मथुरा द्वारा लिंक रोड पानीगांव अण्डरपास के पास स्थित निर्माणाधीन कृष्णा सिग्नेचर आवासीय कालोनी के सामने समय करीब 03.00 बजे चैकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिये, जिनसे रुकने का इशारा किया गया तो उक्त मोटर साइकिल पर सवार व्यक्ति द्वारा मोटर साइकिल को उक्त निर्माणाधीन कालौनी के कच्चे रास्ते पर मोड दिया, जिसका पीछा पुलिस बल द्वारा किया गया तो उक्त मोटर साइकिल हडबडाहट में आगे चलकर स्लिप होने के कारण गिर गयी । उक्त मोटर साइकिल पर सवार व्यक्तियों द्वारा अपने आप को घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किए गये । पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में पैर में गोली लगने से घायल हुए दोनों अभियुक्तो को घेर घोट कर पकड़ लिया । नाम पता पूछा गया तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम नवनीत पुत्र पूरन सिंह निवासी सिहोरा थाना जमुनापार जनपद मथुरा उम्र करीब 29 वर्ष, जो कि वांये पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम रवि कुमार पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी सिहोरा थाना जमुनापार जनपद मथुरा उम्र करीब 33 वर्ष बताया जो कि दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हुआ। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अवैध तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 02 खोखा कारतूस .315 बोर, 03 मिस कारतूस .315 बोर व 01 मोटर साइकिल हीरो होण्डा पैशन प्लस बिना नंबर प्लेट बरामद हुई। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा बताया गया कि हमने अपने साथियों के साथ मिलकर  दिनांक 05.10.2026 की रात्रि समय करीव 09.30 वजे झगडा हो जाने के कारण अपने ही गांव के राजन को गाडी में ले जाकर उसी रात्रि में थाना शेरगढ क्षेत्र में यमुना नदी में फैंककर हत्या कर दी थी। घायल/गिरफ्तार उपरोक्त को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल मथुरा भेजा गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त गण उपरोक्त के विरुद्ध थाना जमुनापार जनपद मथुरा से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर