उत्तर प्रदेश, मथुरा : प्रसिद्ध मिष्ठान विक्रेता के भतीजे पर दुष्कर्म का आरोप

Subscribe






Share




  • Crime

करोड़पति का बेटा ही नहीं भतीजा भी बिगड़ा। 

प्रतिष्ठित भगवान सिंह हलवाई का भतीजा भी रेप का आरोपी। 

वृंदावन की ओमेक्स कॉलोनी में रेप का मामला आया सामने। 

फेसबुक पर फ्रेंडशिप कर महिला से करता रहा दुष्कर्म। 

महिला का आरोप धोखाधड़ी से शराब पिलाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म। 

तहरीर लेकर गोवर्धन थाने पहुंची महिला। 

भाजपा नेता भी बताया जाता है आरोपी युवक विष्णु सैनी। 

गोवर्धन विधायक का करीबी बताया जाता है विष्णु सैनी। 

गोवर्धन पुलिस ने वृंदावन थाने की घटना बताकर पीड़ित महिला को बैरक लौट आया। 

पीड़ित महिला थाने थाने अपनी व्यथा बताते हुए भटक रही

नहीं लिखी जा रही है अभी तक कोई f.i.r.

भगवान सिंह हलवाई का बेटा भी छेड़खानी के आरोप में काट रहा है जेल। 

 

ऋषभ कौशिक

गोवर्धन 26 अगस्त 2020

वृंदावन थाना अंतर्गत ओमेक्स कॉलोनी में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति और कोई नहीं बल्कि गोवर्धन के चर्चित गिरराज मिष्ठान भंडार के मालिक भगवान सिंह हलवाई का भतीजा विष्णु सैनी है।  

बताया जा रहा है कि विष्णु सैनी भाजपा नेता भी है। कहा तो यह भी जाता है कि विष्णु सैनी के संबंध भाजपा विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह के बेटे से भी अच्छे खासे हैं। बताया तो यहां तक भी जाता है कि आरोपी विष्णु सैनी भाजपा नेता भी है।  गोवर्धन में नामचीन गिर्राज रसोई के नाम से यह व्यक्ति होटल भी चलाता है। महिला द्वारा बताया गया कि फेसबुक पर महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया उसके बाद उसके घर तक चाय पीने के बहाने पहुंचा, जिसके बाद शातिर व्यक्ति द्वारा महिला को कोल्ड ड्रिंक में शराब का सेवन करा दिया गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। चर्चाएं तो यहां तक हैं कि मामले में महिला के दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया गया है। कुछ ही समय पूर्व युवक का चचेरा भाई भी छेड़छाड़ के आरोप में जेल चला गया, जिसकी जमानत अभी तक नहीं हो पाई है कि अब दूसरा मामला दुष्कर्म का आ खड़ा हुआ है श। पैसे और जैक जुगाड़ मैं चूर भगवान सिंह हलवाई का रौब गोवर्धन में जमकर बरपता है। बताया जाता है कि कई आईपीएस आईएएस सहित भगवान सिंह हलवाई के संबंध कई नेताओं से भी अच्छे खासे बताए जाते हैं, जिसके चलते यह प्रभाव दिन-ब-दिन महिलाओं के उत्पीड़न के आरोप में चर्चाओं का विषय बना रहता है। कुछ समय पूर्व क्षेत्र की ही युवतियों के साथ एक होटल में इसके तीसरे भतीजे के फोटो वायरल हुए थे, जो काफी समय तक चर्चा का विषय बने रहे। 

एक चर्चा खत्म नहीं होती है कि दूसरा मामला सामने आ जाता है। लेकिन यह मामला सामने आने पर गोवर्धन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और आरोपी विष्णु सैनी को गोवर्धन क्षेत्र की जनता जल्दी ही जेल की सलाखों के पीछे देखना चाहती है। वहीं युवती विष्णु सैनी पर बलात्कार का आरोप लगा रही है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर