मोटर वाहन अधिनियम के चालानों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा। 16 नवंबर 2026

माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश श्री विकास कुमार की अध्यक्षता में दिनांक 28 नवम्बर, 2026 (शनिवार) को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानों से संबंधित लंबित मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, मथुरा में किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अनीता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त विशेष लोक अदालत प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगी। इसमें मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत लंबित चालानों का निस्तारण नियमानुसार किया जाएगा।

उन्होंने जनपद के समस्त संबंधित वाहन स्वामियों एवं चालानकर्ताओं से अपील की है कि वे अपने लंबित चालानों का निस्तारण कराने हेतु निर्धारित तिथि एवं समय पर जनपद न्यायालय, मथुरा में उपस्थित होकर विशेष लोक अदालत का लाभ उठाएं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर