अमंगल से बचाव के लिए यमुना पूजन

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 14 दिसंबर 2020

मार्गशीर्ष मास में पांच मंगलवार पड़ रहे हैं। ज्योतिष ग्रंथों में पांच मंगलवार होना अशुभ माना गया है। 12 दिसंबर को रात्रि 22:40 से 14 दिसंबर रात 23 बजकर 25 मिनट तक 5  ग्रहसूर्य चंद्रमा बुध शुक्र केतु एक साथ वृश्चिक राशि पर रहेंगे। पृथ्वी पर उत्पाद कारक है 5 ग्रहों की युति 14 दिसंबर के करीब बनेगी,   जिन पांच ग्रहों में सूर्य चंद्र बुध शुक्र केतु वृश्चिक राशि पर एक साथ रहेंगे।

आगामी इन ग्रहों से आने वाले संकट से देश और प्रजा की रक्षा और देश की तरक्की के लिए आज यमुना जी का पूजन किया गया।

यमुना जी का पूजन दीपक ज्योतिष भागवत संस्थान एवं सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान मथुरा द्वारा प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य कर्मकांडी विद्वान पं. श्री कामेश्वर नाथ जी चतुर्वेदी के नेतृत्व में किया गया। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजा और प्रजा सभी लोग धर्मों में तत्पर रहें। अखंड रामायण पाठ रुद्राभिषेक हवन यज्ञ अपने घरों में रह करके ही करें, जिससे सुरक्षा रहे।  रक्तेन पुटिता पृथ्वी के साथ-साथ भूकंप प्राकृतिक प्रकोप जन आंदोलन अनेक बीमारियों की उपाजनी हड़ताल तोड़फोड़ के कारण पृथ्वी रक्तरंजित हो जाती है। भारत के कई अंचलों को यह समय नाजुक है अतः विद्वानों द्वारा यमुना जी का पूजन कर सुरक्षा की प्रार्थना की। 5 ग्रहों की युति में यदि बरसात हो जाती है तो ग्रहों के कुप्रभाव में कुछ कमी आएगी।  

विद्वानों में ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी, संस्थान अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा एडवोकेट, नारायण प्रसाद शर्मा, युवा अध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा, लोकेंद्र नाथ कौशिक, मनोज पाठक, भोला बाबा, अध्यक्ष श्री जी पीठ दीपक ज्योतिष आचार्य पंकज ज्योतिषाचार्य शरद, साहित्य आचार्य सौरभ, शास्त्री गणेश शर्मा और प्रहलाद शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर