मथुरा- गोपाल वैष्णव पीठाधीश्वर डॉ. श्री पुरुषोत्तम लाल जी महाराज का गोलोक गमन, सम्पूर्ण ब्रज मंडल सहित भारत वर्ष में शोक की लहर

Subscribe






Share




  • National News

रामदास चतुर्वेदी। मथुरा 15 दिसंबर 2025

मथुरा पुरी बृज मंडल तीर्थ क्षेत्र के हृदय स्थल में स्थित, श्री विष्णु स्वामी मतानुयायी, प्राचीन श्री गोपाल वैष्णव पीठ के वर्तमान विराजमान पीठाधीश्वर, श्री श्री १०८ डां. श्री पुरूषोत्तम लाल जी महाराज गत रात्रि, श्री गोपाल जी महाराज की शरण में लीन हो गए हैं।

उनके गोलोकगमन के समाचार को सुनकर राष्ट्रीय आध्यात्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है, भारत वर्ष के सभी प्रमुख शंकराचार्यों, वैष्णवाचार्यो, विभिन्न पीठाधीश्वरों, संतजनो, धर्माचार्यों, भागवताचार्यो, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मथुरा महानगर के स्वयंसेवकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनके गोलोकगमन को राष्ट्रीय आध्यात्म जगत, सहित ब्रज मंडल की अपूर्णीय क्षति के रूप में व्यक्त किया है।

श्री महाराज जी की अंतिम दर्शन यात्रा मध्याह्न १२ बजे श्री गोपाल मंदिर, गोपाल गली से, पुण्य तीर्थ विश्राम घाट होते हुए ध्रुव घाट मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर