आज के दर्शन श्याम सुंदर श्री यमुने महारानी, विशेष जानकारी युक्त पंचांग और राशिफल

Subscribe






Share




  • States News

आज के दर्शन श्याम सुंदर श्री यमुने महारानी, विशेष जानकारी युक्त पंचांग और राशिफल
प्रस्तुति- श्रीधर चतुर्वेदी/विदुर पांडे

दिनाँक- 22/09/2026, मंगलवार
तिथि‐ एकादशी 21:42 तक 
पक्ष- शुक्ल
नक्षत्र- उoषाo 07:05
योग- अतिगंड 16:28
करण- विष्टिभद्र 21:42
वार- मंगलवार 
माह- भाद्रपद
चन्द्र राशि- मकर
सूर्य राशि- कन्या
ऋतु- शरद
अयन- दक्षिणायन
संवत्सर - रौद्र
विक्रम संवत- 2083 
कानपुर 
सूर्योदय- 05:58
सूर्यास्त‐ 18:04

शुभा$शुभ मुहूर्त-
राहू काल 15:03 - 16:34 अशुभ
अभिजित 11:37 - 12:25 शुभ

चोघडिया, दिन
रोग 05:58 - 07:39 अशुभ
उद्वेग 07:39 - 09:10 अशुभ
चर 09:10   - 10:41 शुभ
लाभ 10:41 - 12:12 शुभ
अमृत 12:12 - 13:43 शुभ
काल 13:43 -15:13 अशुभ
शुभ 15:13 -16:44 शुभ
रोग 16:44 - 18:05 अशुभ

चोघडिया, रात
काल 18:05 -19:44 अशुभ
लाभ 19:44 - 21:13 शुभ
उद्वेग 21:13 - 22:43 अशुभ
शुभ 22:43 - 24:12  शुभ
अमृत 24:12  - 25:41 शुभ
चर 25:41  - 27:11  शुभ
रोग 27:11 - 28:40 अशुभ
काल 28:40 - 30:09 अशुभ

दिशा शूल ज्ञान- उत्तर
परिहार- आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा गुड़ खाके यात्रा कर सकते है।
इस मंत्र का उच्चारण करें-
शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च।
भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय:।।

अग्नि वास ज्ञान-
यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,
चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु।
दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,
नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं।।
महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त,
राहुणां नित्यनैमित्यके कार्ये,
 अग्निचक्रं न दर्शायेत्।।

11 + 3 + 1 =  15 ÷ 4 = 3 शेष
पृथ्वी लोक पर अग्नि वास हवन के लिए शुभ कारक है।

विशेष जानकारी-
परिवर्तिनी एकादशी व्रत (सर्वेषां

दैनिक राशिफल-
मेष
कार्यस्थल पर आपकी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। व्यापार में उन्नति होगी। नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। लव पार्टनर के साथ संबंध सामान्य और मधुर रहेंगे। आय में सुधार होगा, फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी, कार्य में व्यस्तता बनी रहेगी।
वृषभ
किस्मत का साथ मिलेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। कारोबारी हैं तो लंबी दूरी की यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता के योग हैं। जीवनसाथी के साथ वैचारिक तालमेल बेहतर रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, नया निवेश कर सकते हैं। मानसिक रूप से शांति और प्रसन्नता का अनुभव होगा।
मिथुन
कार्यस्थल पर विवादों से दूर रहें। गुप्त शत्रु परेशानी खड़ी कर सकते हैं। व्यापार में कोई भी नया जोखिम न उठाएं, उधारी देने से बचें। पार्टनर के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है, शांत रहें। अचानक धन खर्च बढ़ सकता है, बजट बनाकर चलें। पेट या पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है, खानपान का ध्यान रखें।
कर्क
दैनिक रोजगार में वृद्धि होगी, सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक साझेदारी में लाभ होगा। नए अनुबंध या सौदे फाइनल हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बीतेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे, वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य सामान्य और अनुकूल रहेगा।
सिंह
नौकरी-पेशा जातकों को कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। कारोबारी हैं तो कोर्ट-कचहरी या पुराने विवादों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। लव लाइफ में संतुलन बनाए रखें, काम की व्यस्तता रहेगी। फिजूलखर्चों पर रोक लगेगी, रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा।
कन्या
नौकरी-पेशा को बौद्धिक और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। कारोबारी हैं तो शेयर बाजार या सट्टेबाजी जैसे जोखिमभरे निवेश से आज बचें। लव पार्टनर के साथ गलतफहमी हो सकती है, संवाद बनाए रखें। आय सामान्य रहेगी, नए निवेश के लिए जल्दबाजी न करें। संतान पक्ष की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।
तुला
कार्यस्थल पर काम का बोझ अधिक रहेगा, मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। कारोबारी को संपत्ति या वाहन संबंधी निर्णयों को आज के लिए टालना बेहतर रहेगा। पारिवारिक मामलों में शांति बनाए रखें, बहस से बचें। अकारण खर्च बढ़ सकते हैं, सोच-समझकर धन खर्च करें। सीने में जकड़न या माता की सेहत को लेकर सतर्कता बरतें।
वृश्चिक
आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। छोटी दूरी की व्यापारिक यात्राएं लाभदायक साबित होंगी। लव पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे, कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। आर्थिक लाभ के योग हैं, प्रयास सफल रहेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा।
धनु
दफ्तर में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, आपकी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें। धन संचय पर ध्यान दें। पारिवारिक मामलों में संयम से काम लें, रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है। आय बनी रहेगी, लेकिन आकस्मिक खर्च भी सामने आ सकते हैं। आंखों में जलन या दांत दर्द की समस्या हो सकती है।
मकर
आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लव लाइफ शानदार रहेगी, पार्टनर के साथ समझ बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, रुका हुआ पैसा मिल सकता है। मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगे, सेहत अच्छी रहेगी।
कुंभ
कार्यस्थल पर अनचाहा काम करना पड़ सकता है, धैर्य रखें। विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ हो सकता है, लेकिन स्थानीय व्यापार में सतर्क रहें। जीवनसाथी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। अनावश्यक खर्चों की अधिकता रहेगी, बजट बिगड़ सकता है। अनिद्रा या पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
मीन
कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी, बड़े अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेगा। व्यापार में बड़ा धन लाभ होने के प्रबल योग हैं। लव पार्टनर से सरप्राइज या उपहार मिल सकता है। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे, संचित धन में वृद्धि होगी। सेहत उत्तम रहेगी, दिनभर स्फूर्ति बनी रहेगी।
आपका दिन मंगलमय हो।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर