ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा 26 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 26 सितम्बर 2026 को जनपद मथुरा के समस्त विकास खण्डों में ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने अत्यन्त उत्साह, उमंग एवं रचनात्मक भावनाओं के साथ प्रतिभाग किया।
           प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र छात्राओं में सृजनात्मकता, सामाजिक, उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, राष्ट्रप्रेम तथा जनहित से जुड़े विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विषयों पर आकर्षक एवं प्रेरणादायी चित्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें उनकी प्रतिभा, कल्पनाशीलता एवं सामाजिक सरोकारों का उत्कृष्ट प्रदर्शन परिलक्षित हुआ।
            उक्त कार्यक्रमों में मा० जनप्रतिनिधियों, विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों, शिक्षक - शिक्षिकाओं, अभिभावकों तथा स्थानीय जनसामान्य की गरिमामई उपस्थिति रही। सभी उपस्थित जनों द्वारा छात्र छात्राओं के प्रयासों एवं उनकी प्रतिभा की सराहना की गई तथा उन्हें भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया गया।
              जनपद मथुरा में सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहन प्रदान करने के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का सार्थक प्रयास किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सभी विकास खण्डों में सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिससे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं आमजन में विशेष उत्साह एवं सहभागिता देखने को मिली।
           जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों तथा सहयोग प्रदान करने वाले समस्त माननीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ इस प्रकार की सृजनात्मक एवं प्रेरणादायी प्रतियोगिताओं का आयोजन निरन्तर किया जाता रहेगा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर