अवैध मादक पदार्थ हेरोइन समेत दो स्कूटी सवार गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा 05.08.2026

थाना हाईवे पुलिस व ANTF आगरा यूनिट की संयुक्त कार्यवाही में 02 अभियुक्तगण को कुल 1172 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन व 01 स्कूटी सहित किया गया गिरफ्तार।

थाना हाईवे पुलिस व एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यूनिट आगरा जोन आगरा की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर दिनांक 04.08.2026 को समय 21.40 बजे पाली खेड़ा चौराहा से आगे सलेमपुर पेट्रोल पम्प से करीब 100 मीटर पहले एक बंद पड़े मकान के सामने से 02 अभियुक्तगण 1. इमरान पुत्र सिराज निवासी ऊपर कोट टीला, बोलीशाह मस्जिद के पास थाना ऊपरकोट जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष, 2. शहबाज पुत्र परवेज निवासी ऊपर कोट, टंकी वाली गली छोटी मस्जिद थाना ऊपरकोट जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष को कुल 1172 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हैरोइन व 01 स्कूटी होण्डा एक्टिवा UP 81 DF 0865 सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर