वृंदावन में होटल दलालों पर पुलिस का एक्शन, दो दर्जन से अधिक दबोचे 

Subscribe






Share




  • National News

वृंदावन में होटल दलालों पर पुलिस का एक्शन, दो दर्जन से अधिक दबोचे 

वृंदावन (मनीष शर्मा)। धार्मिक नगरी में श्रद्धालुओं से अवैध वसूली और होटल-गेस्ट हाउस के नाम पर ठगी करने वाले दलालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वृंदावन कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने देर रात सड़कों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक इस दौरान वीआईपी मार्ग, प्रेम मंदिर और बांके बिहारी मंदिर के आसपास से 28 संदिग्ध दलालों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ शांति भंग करने की वैधानिक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर