मथुरा- नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म, मुठभेड़ में आरोपी घायल

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 05 अप्रैल 2026

मथुरा में हरियाणा की महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने रविवार को थाना जैंत क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी की पहचान फरह के माल गांव निवासी पवन के रूप में हुई है, जिसने “अभय फौजी” नाम से व्हाट्सएप आईडी बनाकर पलवल (हरियाणा) की महिला को नौकरी का लालच देकर मथुरा बुलाया था। पीड़िता के छठीकरा पहुंचने पर वह उसे राज गेस्ट हाउस ले गया, जहां डराकर-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोप है कि घटना के दौरान पवन ने पीड़िता के मोबाइल से 15 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए और उसके पास रखे 4 हजार रुपये व कान के कुंडल भी छीन लिए। विरोध करने पर उसने वारदात को अंजाम दिया।

14 मार्च की इस घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार देर रात स्वाट टीम को सूचना मिली कि पवन सन सिटी के पास मौजूद है, जिसके बाद जैंत थाना की मिशन शक्ति टीम ने घेराबंदी की। इसी दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया।

अभियुक्त से बरामदगी का विवरण-
1- एक अवैध तमंचा .315 बोर
2- दो खोखा कारतूस .315 बोर
3- एक जिन्दा कारतूस.315 बोर
4- घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल सीडी डीलक्स (UP85C5607)

गिरफ्तार/घायल अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0-  229/2026 धारा 64(1), 304(2), 351(3) B.N.S. थाना जैत जिला मथुरा
2- मु0अ0सं0 95/2023 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना यमुनापार जिला मथुरा
3- मु0अ0सं0 95/2023 धारा 354ए/354बी भादवि थाना चिकसाना जिला भरतपुर राजस्थान
4- मु0अ0सं0 663/2023 धारा 376/328/506 भादवि थाना कोतवाली जिला मथुरा
5- मु0अ0सं0 844/2021 धारा 308/323/325 भादवि थाना मथुरा गेट जिला भरतपुर राजस्थान
6- मु0अ0सं0 147/2021 धारा 376डी/384/305 भादवि व 67ए आईटी एक्ट थाना कोतवाली नगर जिला भरतपुर राजस्थान। 
7- मु0अ0स0 254/2024 धारा 354बी/376(2)/382 भादवि थाना कुम्हेर जिला भरतपुर राजस्थान
8- मु0अ0सं0 369/2022 धारा 354/504/506 भादवि थाना फरह जिला मथुरा
9- मु0अ0सं0 370/2024 धारा 109/308(5)/351(2)/351(3)/352 बी0एन0एस0 व 3/25 आयुध अधिनियम थाना फरह जिला मथुरा
10- मु0अ0सं0 754/2020 धारा 354/323 भादवि थाना हाईवे जिला मथुरा
11- मु0अ0सं0 299/2020 धारा 406 भादवि थाना रिफाइनरी जिला मथुरा

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर