मथुरा- कोसीकलां में तीन वाहन चोर गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 5 अप्रैल 2026

मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया। सुरवारी बम्बे की पुलिया (कोसीकलां-नंदगांव रोड) के पास मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान बरहाना निवासी बलजीत (42), खरौट निवासी देवेंद्र उर्फ देवा (24) और कमलानगर निवासी जतिन (20) के रूप में हुई है। इनके कब्जे से दो हीरो स्प्लेंडर बाइक मौके पर मिलीं, जबकि पूछताछ के बाद जाव बठैन रोड से चार और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। कुछ बाइकों पर नंबर प्लेट नहीं थी और एक का चेसिस नंबर तक मिटाया गया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह मास्टर-की की मदद से सुनसान जगहों से बाइक चोरी करता था और बाद में उन्हें बेचने की योजना बनाता था। बरामद वाहनों में स्प्लेंडर और सीडी डिलक्स मॉडल शामिल हैं।

आरोपियों में बलजीत और जतिन पर पहले से चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के कई मामले दर्ज हैं, जबकि देवेंद्र पर भी हाल ही में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज हुआ है।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ कोसीकलां थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर